facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ashok Leyland Q4 Results: अशोक लीलैंड ने कमाया मोटा मुनाफा, साथ ही किया 1:1 बोनस शेयर का ऐलान

Advertisement

Ashok Leyland Q4 Results: कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 38.4% की बढ़त के साथ ₹1,246 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹900 करोड़ था।

Last Updated- May 23, 2025 | 4:26 PM IST
Ashok leyland

कमर्शियल व्हीकल बनाने वाली प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड ने मार्च तिमाही (Q4FY25) के शानदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा, आय और ऑपरेटिंग मार्जिन तीनों में मज़बूत बढ़ोतरी देखी गई है। इसके साथ ही कंपनी ने निवेशकों को बड़ा तोहफा देते हुए 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने का ऐलान भी किया है।

Ashok Leyland Q4 Results: 38% उछाल के साथ मुनाफा ₹1,246 करोड़

कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 38.4% की बढ़त के साथ ₹1,246 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹900 करोड़ था। यह बढ़त टैक्स क्रेडिट के कारण और भी मज़बूत हुई है। कंपनी को ₹173 करोड़ का टैक्स क्रेडिट मिला है।

Also Read | Reliance Power का शेयर एक झटके में 19% चढ़ा, निवेशकों में खरीदने की मची लूट; अचानक ऐसा क्या हुआ ?

कुल रेवेन्यू 5.7% बढ़कर ₹11,906.7 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹11,267 करोड़ था। वहीं EBITDA (ब्याज, टैक्स, गिरावट और मूल्यह्रास से पहले की कमाई) में 12.5% की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह ₹1,791 करोड़ पहुंच गया, जबकि पिछले साल यह ₹1,592 करोड़ था। कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन भी 14.1% से बढ़कर 15% हो गया है।

Ashok Leyland Q4 Results: निवेशकों को बोनस का तोहफा

अशोक लीलैंड के बोर्ड ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने का प्रस्ताव पास किया है। इसका मतलब है कि हर एक मौजूदा शेयर पर एक अतिरिक्त शेयर मिलेगा। यह प्रस्ताव अब शेयरधारकों की मंजूरी के लिए पोस्टल बैलट के ज़रिए भेजा जाएगा। कंपनी ने कहा है कि बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट की जानकारी जल्द ही दी जाएगी।

Advertisement
First Published - May 23, 2025 | 4:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement