facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Asian paints Q4 results: मजबूत मांग, घटती लागत के कारण मुनाफा 45 फीसदी बढ़ा

Advertisement
Last Updated- May 11, 2023 | 4:49 PM IST
Asian Paints share price
Shutter Stock

इनपुट लागत में कमी और सजावटी पेंट की मजबूत मांग के बीच भारतीय पेंट निर्माता एशियन पेंट्स लिमिटेड (Asian paints) ने गुरुवार को चौथी तिमाही के लाभ में 45 फीसदी से अधिक की वृद्धि दर्ज की। मुंबई स्थित कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ 31 मार्च को समाप्त तिमाही पर 12.34 अरब  रुपये  (150.9 मिलियन डॉलर) पर आ गया, जबकि एक साल पहले यह 8.5 अरब  रुपये था, जिसमें 1.16 अरब रुपये का खर्च शामिल था।

एशियन पेंट्स (Asian paints) के उत्पादों को बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले कच्चे तेल की कीमत 2022 में बहुत अधिक थी, जो 139.13 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी। इसकी वजह से एशियन पेंट्स (Asian paints) के कच्चे माल की लागत में 21 फीसदी से अधिक की वृद्धि हो गई थी। हालांकि, अब कच्चे तेल की कीमत नीचे चली गई है जिससे कंपनी मुनाफे की राह पर लौट आई है। चौथी तिमाही के दौरान, कंपनी द्वारा कच्चे माल पर किए जाने वाले खर्च में लगभग 5 फीसदी की कमी आई।

विश्लेषकों का कहना है कि गर्मियां जल्दी शुरू होने के कारण पेंट कंपनियां अक्टूबर-दिसंबर के दौरान कम बिक्री की भरपाई करने में कामयाब रहीं। गौर करने वाली बात है कि अक्टूबर-दिसंबर में बारिश की वजह से पेंट कंपनियों की सेल पर असर पड़ा था। ऑपरेशन से कंपनी की आमदनी 11 फीसदी बढ़कर 87.87 अरब रुपये हो गई।

Also Read: कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव से फीकी रह सकती है पेंट शेयरों की चमक

अमित सिंगल, मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक, ने कहा कि कंपनी पिछले वर्ष की तुलना में अपने लाभ मार्जिन में सुधार करने में कामयाब रही है। क्योंकि इस दौरान उन्होंने मटेरियल को कैसे तैयार करके भेजते हैं उसमें सुधार किया है। साथ ही कच्चे माल की कीमतें घटने से भी मदद मिली है

एशियन पेंट्स (Asian paints) भारतीय पेंट्स उद्योग में एक प्रमुख कंपनी है, जिसकी लगभग आधी बाजार हिस्सेदारी है। इनका रेवेन्यू ज्यादातर डेकोरेटिव पेंट सेगमेंट से आता है। वित्तीय नतीजों की घोषणा के बाद, एशियन पेंट्स (Asian paints) के शेयरों में लगभग 3 फीसदी की वृद्धि हुई। कंपनी ने प्रति शेयर 21.25 भारतीय रुपये के फाइनल डिविडेंड की भी घोषणा की। एक अलग घोषणा में, एशियन पेंट्स के एक छोटे प्रतियोगी कंसाई नेरोलैक ने अपने तिमाही लाभ में बढ़िया वृद्धि दर्ज की, जो पिछली तिमाही की तुलना में लगभग चार गुना है।

Advertisement
First Published - May 11, 2023 | 4:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement