facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Asian Paints ने इंडोनेशिया से समेटा कारोबार, कहा – अब नहीं हो रहा मुनाफा

Advertisement

लगातार घाटे और कम मुनाफे के कारण कंपनी ने इसे ऑस्ट्रेलियाई फर्म Omega Property Investments को बेच दिया।

Last Updated- February 14, 2025 | 9:48 PM IST
Asian Paints share price

एशियन पेंट्स ने इंडोनेशिया में 9 साल की मेहनत के बाद हार मान ली! कंपनी ने अपना बिजनेस ऑस्ट्रेलिया की Omega Property Investments को 5.6 मिलियन डॉलर (करीब ₹46 करोड़) में बेचने का फैसला किया है।

क्यों किया इंडोनेशिया से एग्जिट?

  • 9 साल की कोशिश, लेकिन नतीजा जीरो!
  • मुनाफा कमाना मुश्किल, लागत संभालना और भी मुश्किल!
  • इंडोनेशिया से कंपनी को सिर्फ 0.24% रेवेन्यू मिलता था, यानी ना के बराबर।

डील से कंपनी को झटका!

इस बिक्री से एशियन पेंट्स को 10.4 मिलियन डॉलर (₹86 करोड़) का नुकसान होगा, क्योंकि 2024 तक उसकी संपत्तियां 19 मिलियन डॉलर (₹157 करोड़) की थीं। लेकिन कंपनी ने माना कि यह कदम लंबे समय के लिए सही है।

अब पूरा फोकस भारत पर

  • एशियन पेंट्स 15 देशों में कारोबार करती है, लेकिन 91% कमाई भारत से आती है।
  • भारतीय मार्केट में दबदबा बनाए रखने के लिए कंपनी अब और आक्रामक रणनीति अपनाएगी

शेयर बाजार में हलचल

इस खबर के बाद कंपनी के शेयर 1% तक गिरे, लेकिन दिन के अंत में 0.2% की गिरावट पर बंद हुए। (रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - February 14, 2025 | 9:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement