facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ASUS का भारत का टॉप पीसी ब्रांड बनने का लक्ष्य, आक्रामक तरीके से कर रही है विस्तार

Advertisement

आसुस इंडिया के सिस्टम बिजनेस समूह के उपाध्यक्ष (उपभोक्ता एवं गेमिंग पीसी) अर्नोल्ड सु ने कहा कि आसुस ने भारत में अपनी बाजार हिस्सेदारी 2017 में 6.3 प्रतिशत से तीन गुना बढ़ाकर

Last Updated- September 29, 2024 | 4:57 PM IST
ASUS
Representative Image

ताइवान की प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी आसुस का लक्ष्य दो साल में 25-30 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ भारत का शीर्ष पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) ब्रांड बनने का है। कंपनी इसके लिए खुदरा बाजार में आक्रामक रूप से विस्तार की योजना बना रही है।

आसुस इंडिया के सिस्टम बिजनेस समूह के उपाध्यक्ष (उपभोक्ता एवं गेमिंग पीसी) अर्नोल्ड सु ने कहा कि आसुस ने भारत में अपनी बाजार हिस्सेदारी 2017 में 6.3 प्रतिशत से तीन गुना बढ़ाकर 2023 में 17.8 प्रतिशत कर ली है। इसके साथ ही यह देश में दूसरे नंबर का उपभोक्ता नोटबुक ब्रांड बन गया है।

सु ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा, “हमें बाजार हिस्सेदारी को तीन गुना करने में छह साल लग गए। हमारा लक्ष्य आने वाले दो साल में पहले नंबर का ब्रांड बनना है। ….और इसके लिए हमारी बाजार हिस्सेदारी 25-30 प्रतिशत के बीच होनी चाहिए।”

उन्होंने कहा, “हम अपने खुदरा केंद्रों का आक्रामक रूप से विस्तार करना जारी रखेंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि तीसरी और चौथी श्रेणी के शहरों के उपभोक्ता महानगरों की यात्रा किए बिना आसुस प्रौद्योगिकी का अनुभव कर सकें।”

उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी गेमिंग और उपभोक्ता पीसी कंपनियों में से एक होने के नाते आसुस गति को बनाए रखने की जरूरत को समझती है। सु ने कहा कि आसुस की वर्तमान में 400 से अधिक जिलों में उपस्थिति है और जल्द ही पूरे भारत में विस्तार करने की योजना है।

Advertisement
First Published - September 29, 2024 | 4:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement