facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Vodafone Idea में बॉन्ड के बदले इक्विटी हिस्सेदारी लेगी ATC

Advertisement

ये बॉन्ड बकाया भुगतान के बदले 10 रुपये प्रति इक्विटी के रूपांतरण मूल्य पर इक्विटी शेयरों में बदले जा सकते हैं।

Last Updated- March 19, 2024 | 9:57 PM IST
vodafone idea

मोबाइल टावर कंपनी एटीसी ने दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया की तरफ से जारी 1,440 करोड़ रुपये के ऋण बॉन्ड को इक्विटी हिस्सेदारी में बदलने का विकल्प चुना है। कर्ज के बोझ से दबी वोडाफोन आइडिया ने मंगलवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

कंपनी ने कहा कि उसने एटीसी टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर को 1,600 करोड़ रुपये के वैकल्पिक परिवर्तनीय डिबेंचर (ओसीडी) 21 अक्टूबर, 2022 को जारी किए थे।

ये बॉन्ड बकाया भुगतान के बदले 10 रुपये प्रति इक्विटी के रूपांतरण मूल्य पर इक्विटी शेयरों में बदले जा सकते हैं। वोडाफोन आइडिया ने कहा, ‘‘ओसीडी की शर्तों के अनुरूप एटीसी ने 18 मार्च, 2024 के अपने नोटिस के जरिये 14,400 बॉन्ड को 144,00,00,000 पूर्ण चुकता इक्विटी शेयरों में बदलने का अनुरोध किया। कंपनी एटीसी को ये इक्विटी शेयर आवंटित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेगी।’’

वीआईएल अमेरिकन टावर कॉरपोरेशन (एटीसी) का बकाया चुकाने में विफल रही है जिसके कारण मोबाइल टावर कंपनी ने बॉन्ड को इक्विटी हिस्सेदारी में बदलने का विकल्प चुना है।

वोडाफोन आइडिया ने एटीसी को अपने बड़े बुनियादी ढांचा सेवा प्रदाताओं में से एक बताते हुए कहा कि दोनों कंपनियों के बीच दीर्घकालिक संबंध हैं। इसी क्रम में एटीसी ने 16 अरब रुपये मूल्य के पूर्ण-परिवर्तनीय बॉन्ड लिए थे।

Advertisement
First Published - March 19, 2024 | 9:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement