facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ather Energy IPO: भारतीय बाजार में एथर एनर्जी का जलवा कायम, अब IPO के साथ निवेशकों को लुभाने की तैयारी

Advertisement

एथर एनर्जी ने पिछले 12 महीने में अपनी राष्ट्रीय बाजार भागीदारी 9 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर ली है।

Last Updated- April 27, 2025 | 10:31 PM IST
Ather Energy
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

सोमवार को आवेदन के लिए तैयार इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता एथर एनर्जी भारत के बेहद प्रतिस्पर्धी और कीमत-संवेदी इलेक्ट्रिक दोपहिया (ई2डब्ल्यू) बाजार में प्रतिस्प​र्धियों से मुकाबला करने की रणनीति बना रही है। जब एथर के मुख्य व्यापार अधिकारी रवनीत फोकेला से यह पूछा गया कि ओला इलेक्ट्रिक, बजाज, हीरो मोटोकॉर्प और टीवीएस मोटर जैसी प्रमुख कंपनियों से मुकाबला करने के लिए एथर की क्या योजना है तो उन्होंने कहा कि पिछले नौ महीनों में कंपनी के मजबूत प्रदर्शन से उसकी प्रतिस्पर्धी क्षमता का पता चलता है।

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, ‘हम आश्वस्त हैं क्योंकि हमने साबित कर दिया है कि हम प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं और नवाचार को बनाए रखते हुए कड़ा मुकाबला कर सकते हैं।’उन्होंने कहा कि बाजार में गंभीर चुनौतियां थीं जिनमें वितरण में तेजी, भारी छूट और प्रतिस्पर्धियों का आक्रामक मूल्य निर्धारण शामिल था।  

वाहन के आंकड़ों से पता चलता है कि इन दबाव के बावजूद एथर एनर्जी ने पिछले 12 महीने में अपनी राष्ट्रीय बाजार भागीदारी 9 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर ली है। महाराष्ट्र और गुजरात में कंपनी तेजी से आगे बढ़ी है। दक्षिण भारत में एथर पहले से ही मजबूत स्थिति में थी। लेकिन अब उसकी मौजूदगी और बढ़ गई है। इससे इस क्षेत्र में वह बाजार दिग्गज बन गई है।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास के पूर्व छात्र तरुण मेहता और स्वप्निल जैन द्वारा वर्ष 2013 में स्थापित एथर ने हाल में कुल बिक्री में 200,000 वाहनों का आंकड़ा पार किया है।  एथर एनर्जी ने अपने आईपीओ के लिए 304-321 रुपये प्रति शेयर का कीमत दायरा तय किया है। 

कंपनी के आईपीओ का मूल्यांकन करीब 12,000 करोड़ रुपये है। यह पिछले 14,000 करोड़ रुपये के अनुमान से कम है। कंपनी ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों से 1,340 करोड़ रुपये जुटाए।  आईपीओ में 2,626 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों द्वारा 1.1 करोड़ इ​क्विटी शेयरों का ओएफएस शामिल होगा।

Advertisement
First Published - April 27, 2025 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement