facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ather Energy ने अक्टूबर में सर्वाधिक 20,000 वाहनों की थोक बिक्री की

Advertisement

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है और अक्टूबर में इस क्षेत्र में सालाना 70 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

Last Updated- October 31, 2024 | 2:42 PM IST
Ather Energy
Representative Image

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन कंपनी एथर एनर्जी ने अक्टूबर में 20,000 से अधिक वाहनों की थोक बिक्री की, जो उसका अबतक का सर्वाधिक मासिक आंकड़ा है। कंपनी ने गुरुवार को बयान में कहा कि हाल ही में पेश स्कूटर रिज्टा का इसमें महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

रिज्टा की इस महीने की कुल बिक्री में लगभग 60-70 प्रतिशत हिस्सेदारी रही। कंपनी ने बताया कि 30 अक्टूबर तक एथर ने पूरे भारत में 20,000 स्कूटरों की खुदरा बिक्री की है। यह वृद्धि एथर के सितंबर के खुदरा प्रदर्शन के बाद आई है। सितंबर में कंपनी ने 12,828 वाहन बेचे थे, जिसके परिणामस्वरूप जुलाई में इसकी राष्ट्रीय बाजार हिस्सेदारी 7.9 प्रतिशत से बढ़कर सितंबर में 14.3 प्रतिशत हो गई।

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है और अक्टूबर में इस क्षेत्र में सालाना 70 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। पिछले महीने, एथर एनर्जी ने 4,500 करोड़ रुपये की आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के लिए आवेदन किया था।

कंपनी के पास वर्तमान में देश भर में 231 एक्सपीरियंस सेंटर और 2,500 फास्ट चार्जिंग स्टेशन हैं। एथर की तमिलनाडु के होसुर में एक विनिर्माण सुविधा है। यह महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर जिले में एक और विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने की भी योजना बना रही है।

Advertisement
First Published - October 31, 2024 | 2:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement