facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ather Energy ने हीरो मोटोकॉर्प और GIC से जुटाई रकम

Advertisement

Ather Energy राइट्स इश्यू के जरिये मौजूदा शेयरधारकों से 900 करोड़ रुपये जुटा रही

Last Updated- September 06, 2023 | 10:04 PM IST
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद कंपनी IPO लेकर आएगी। हालांकि इश्यू साइज घटाकर 3,000 करोड़ रुपये कर दिया है।

देश की अग्रणी इलेक्ट्रिक वाहन कंपनियों में शुमार एथर एनर्जी, जो दोपहिया वाहनों पर ध्यान केंद्रित करती है, ने कहा है कि वह राइट्स इश्यू के जरिये मौजूदा शेयरधारकों – हीरो मोटोकॉर्प और जीआईसी से 900 करोड़ रुपये जुटा रही है। एथर इस पैसे का इस्तेमाल नए उत्पादों की शुरुआत करने, अपने चार्जिंग बुनियादी ढांचे और खुदरा नेटवर्क का विस्तार करने की योजना बना रही है।

एथर एनर्जी के मुख्य कार्याधिकारी और सह-संस्थापक तरुण मेहता ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों ने प्रदर्शित किया है कि भारत में ईवी रूपांतरण कितनी तेजी से हो सकता है और दोपहिया वाहन इसका नेतृत्व कैसे करेंगे।

Also read: एथर एनर्जी का राजस्व 4.4 गुना, घाटा 2.5 गुना बढ़ा

उन्होंने कहा कि हमारा हमेशा ही यह विश्वास रहा है कि इस रूपांतरण की अगुआई भारत में डिजाइन और निर्मित किए गए उत्पादों और विश्व स्तरीय प्रौद्योगिकी द्वारा किया जाएगा तथा यह वर्ष 2023-24 में नियोजित अनुसंधान और विकास पर हमारे सबसे अधिक परिव्यय की वजह से अलग नहीं रहेगा। यह दौर हमारी मौजूदगी का विस्तार करते हुए अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करने की अनुमति प्रदान करेगा।

वित्त वर्ष 23 के दौरान एथर में तेज वृद्धि देखी गई है। कंपनी का राजस्व वित्त वर्ष 22 के 408 करोड़ रुपये के मुकाबले 4.4 गुना बढ़कर 1,783 करोड़ रुपये हो गया है। एथर ने अपनी खुदरा मौजूदगी में भी चार गुना विस्तार किया है। पिछले साल इसके 30 स्टोर थे, जो अब बढ़कर 130 स्टोर हो गए हैं। वर्तमान में एथर एनर्जी के 100 से अधिक शहरों में 200 से अधिक खुदरा टचप्वाइंट हैं और 1,500 से अधिक एथर ग्रिड के साथ इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए सबसे बड़ा सार्वजनिक फास्ट-चार्जिंग नेटवर्क है।

Advertisement
First Published - September 6, 2023 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement