facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

ऑडी को अगले साल बिक्री बढ़ने की उम्मीद

Advertisement

लक्जरी वाहनों की दमदार मांग के बावजूद कार विनिर्माता को इन बाधाओं के कारण ग्राहकों की अपेक्षाओं को पूरा करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

Last Updated- November 28, 2024 | 11:07 PM IST
Audi India- ऑडी इंडिया

ऑडी इंडिया ने कैलेंडर वर्ष 2024 के शेष महीनों के दौरान अपनी बिक्री में गिरावट का अनुमान जताया है और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में लगातार रुकावट की वजह से उत्पादन और डिलिवरी पर पड़ रहे असर का हवाला दिया है। लक्जरी वाहनों की दमदार मांग के बावजूद कार विनिर्माता को इन बाधाओं के कारण ग्राहकों की अपेक्षाओं को पूरा करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने बताया, ‘हमारी आपूर्ति की ज्यादातर बाधाएं इस वर्ष की पहली छमाही में जनवरी से जून तक रहीं। तीसरी तिमाही में हालात में सुधार हुआ है और अब हम आपूर्ति का सामान्य स्तर देख रहे हैं। अलबत्ता इन पिछली बाधाओं के कारण दुर्भाग्य से हम इस वर्ष अपने विकास लक्ष्यों को हासिल नहीं कर पाएंगे और कुल बिक्री में गिरावट देखेंगे।’

आपूर्ति श्रृंखला की इन समस्याओं के पीछे प्रमुख रूप से दोहरी वजहें थीं – विभिन्न स्थानों से पुर्जें हासिल करने में वैश्विक अड़चन और शिपिंग में देरी। हालांकि महामारी के बाद सेमीकंडक्टर की कमी बड़ा मसला थी, लेकिन उन्हें काफी हद तक हल कर लिया गया है। ढिल्लों ने कहा, ‘मौजूदा चुनौतियां भू-राजनीतिक कारकों से अधिक जुड़ी हुई हैं, जहां वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला के किसी भी हिस्से में अड़चन उत्पादन को रोक सकती है, भले ही केवल एक ही पुर्जा नदारद हो।’

साल 2024 के पहले नौ महीने के दौरान ऑडी इंडिया ने 3,889 गाड़ियां बेचीं, जिसमें सालाना आधार पर 29.6 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि ऑडी अप्रुव्ड और पुरानी कारों के कारोबार में पिछले साल की तुलना में 29 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

ऑडी इंडिया ने इस साल देश में 1,00,000 कारों की बिक्री की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि का जश्न मनाया। इसमें से क्यू7 मॉडल का प्रमुख योगदान रहा है, जिसने 10,000 गाड़ियों की बिक्री के साथ कुल बिक्री में 10 प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल की। ऑडी स्थानीय बुनियादी ढांचे का विकास करके ईवी विस्तार की तैयारी भी कर रही है, जिसमें 70 शहरों में 145 चार्जिंग स्टेशन और 12 विशेष वर्कशॉप शामिल हैं।

Advertisement
First Published - November 28, 2024 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement