facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ऑटो एक्सपो का आयोजन अगले महीने, वाहन निर्माताओं की होगी रिकॉर्ड भागीदारी: SIAM

Advertisement

दोपहिया वाहन खंड में टीवीएस मोटर कंपनी, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई), सुजुकी मोटरसाइकिल और इंडिया यामाहा की भागीदारी होगी।

Last Updated- December 15, 2024 | 2:03 PM IST
Cars
Representative Image

वाहन प्रदर्शनी (ऑटो एक्सपो) के आगामी संस्करण में 34 वाहन विनिर्माता भाग लेंगे, जो 1986 में इस प्रमुख आयोजन के पहले संस्करण के बाद से अबतक प्रतिभागियों की सबसे बड़ी संख्या होगी।

एक्मा और भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के साथ साझेदारी में वाहन विनिर्माताओं का संगठन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) भारत मंडपम में 17-22 जनवरी तक ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025’ के तत्वावधान में वाहन प्रदर्शनी के 17वें संस्करण ‘द मोटर शो’ का आयोजन करेगा। सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने पीटीआई-भाषा से कहा, “इस प्रदर्शनी में लगभग 34 वाहन विनिर्माता भाग लेंगे और विभिन्न पावरट्रेन से संबंधित प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन करेंगे।”

उन्होंने कहा कि यह इस आयोजन के इतिहास में अबतक की सबसे अधिक भागीदारी होगी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में भाग लेने वाली वाहन कंपनियों में टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर, हुंदै मोटर इंडिया, किआ मोटर इंडिया, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर और स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया शामिल हैं। इस प्रदर्शनी में बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज, पॉर्शे इंडिया और बीवाईडी जैसी लक्जरी कार विनिर्माता कंपनियां भी अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगी।

दोपहिया वाहन खंड में टीवीएस मोटर कंपनी, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई), सुजुकी मोटरसाइकिल और इंडिया यामाहा की भागीदारी होगी। इसी तरह, वोल्वो आयशर कमर्शियल वेहिकल्स, अशोक लेलैंड, जेबीएम और कमिंस इंडिया भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगी।

मेनन ने कहा कि एथर एनर्जी, टीआई क्लीन मोबिलिटी, ईकेए मोबिलिटी, ओला इलेक्ट्रिक और विनफास्ट जैसी कुछ शुद्ध इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) कंपनियां भी इस बार वाहन प्रदर्शनी में हिस्सा ले रही हैं।

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025 अगले साल 17 से 22 जनवरी तक भारत मंडपम, यशोभूमि (इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर) द्वारका और ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में एक साथ आयोजित किया जाएगा। वाहन प्रदर्शनी का पिछला संस्करण 11-18 जनवरी, 2023 को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित किया गया था। पहला भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो इस साल एक से तीन फरवरी तक आयोजित किया गया था।

Advertisement
First Published - December 15, 2024 | 2:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement