facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Auto Sale in May 2024: Hyundai की बिक्री मई में 7 प्रतिशत बढ़कर 63,551 इकाई पर

Advertisement

Hyundai ने शनिवार को बयान में कहा कि वाहन निर्यात मई में 31 प्रतिशत बढ़कर 14,400 इकाई हो गया, जो पिछले साल मई में 11,000 इकाई था।

Last Updated- June 01, 2024 | 3:02 PM IST
Hyundai Motor India IPO opens: GMP shows slight uptick; Should you apply? जीएमपी में मामूली बढ़त; दांव लगाएं या नहीं, जानें एक्सपर्ट्स की राय
Representative Image

हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) की वाहन बिक्री मई में सालाना आधार पर सात प्रतिशत बढ़कर 63,551 इकाई रही है। पिछले साल समान माह में कंपनी ने 59,601 वाहनों की बिक्री की थी।

कंपनी की घरेलू थोक बिक्री मई में एक प्रतिशत बढ़कर 49,151 इकाई हो गई, जो पिछले साल मई में 48,601 इकाई थी। कंपनी ने शनिवार को बयान में कहा कि वाहन निर्यात मई में 31 प्रतिशत बढ़कर 14,400 इकाई हो गया, जो पिछले साल मई में 11,000 इकाई था।

एचएमआईएल के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) तरुण गर्ग ने कहा, “हमने अपने श्रीपेरंबदूर कारखाने में नियमित द्विवार्षिक रखरखाव के चलते एक सप्ताह तक कारखाना बंद होने के बावजूद मई, 2024 में एक स्वस्थ बिक्री बनाए रखी है।”

उन्होंने कहा कि वृद्धि में सबसे ज्यादा योगदान स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) खंड का बना हुआ है।

Advertisement
First Published - June 1, 2024 | 3:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement