facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Auto Sales: वाहनों की खुदरा बिक्री में आई 4 प्रतिशत गिरावट

Advertisement
Last Updated- May 04, 2023 | 10:08 PM IST
SIAM: Retail sale in August

दोपहिया वाहनों में ग्राहकों की मांग में गिरावट और मार्च की पूर्व-खरीदारी के कारण अप्रैल में वाहनों की खुदरा बिक्री में चार प्रतिशत की गिरावट नजर आई, जो घटकर 17.2 लाख वाहन बिक्री रह गई, जबकि पिछले साल अप्रैल में 17.9 लाख वाहन बिक्री हुई थी।

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। आगामी विवाह सीजन के लिए अधिक पूछताछ के कारण मई में बिक्री दुरुस्त होने की संभावना है।

इस गिरावट का एक अन्य बड़ा कारण यह रहा कि आठ महीने की अवधि के बाद यात्री वाहनों की बिक्री में गिरावट आई है। हालांकि तिपहिया खंड में सालाना आधार पर 57 प्रतिशत का जोरदार इजाफा हुआ, लेकिन ट्रैक्टर और वाणिज्यिक वाहन खंड में क्रमशः एक प्रतिशत और दो प्रतिशत की मामूली वृद्धि हुई।

इस बीच दोपहिया और यात्री वाहन खंड में सालाना आधार पर क्रमशः सात प्रतिशत और एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। कोविड-19 से पहले के अप्रैल 2019 की तुलना में दोपहिया वाहनों की बिक्री अब भी 19 प्रतिशत तक कम है।

Also Read: Auto Sales In April 2023: SUV की भारी मांग से देसी यात्री वाहनों की बिक्री में उछाल

फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा है कि दोपहिया वाहनों की बिक्री में इस गिरावट के लिए ओबीडी 2ए की ओर स्थानांतरण होने की वजह से सीमित आपूर्ति, बेमौसम बरसात और मार्च में खरीद को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। मॉडल मिक्स की उपलब्धता, ग्रामीण खंड और दोपहिया मोटरसाइकिल खंड में मांग कमजोर बनी हुई है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था ने अभी महत्वपूर्ण प्रगति नहीं दिखाई है।

Advertisement
First Published - May 4, 2023 | 10:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement