facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Auto Sales May 2023: यात्री वाहनों की थोक बिक्री 13.54 फीसदी बढ़कर 3,34,247 यूनिट रही

Advertisement

मई 2022 की तुलना में मई 2023 के दौरान सभी सेगमेंट में वाहनों की थोक बिक्री में दोहरे अंकों में बढ़ी

Last Updated- June 13, 2023 | 12:36 PM IST
car sale

Auto Sales May 2023: घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की थोक बिक्री मई में सालाना आधार पर 13.54 फीसदी बढ़कर 3,34,247 यूनिट रही। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

SIAM के ताजा आंकड़ों के मुताबिक मई 2022 में विनिर्माताओं ने डीलरों को यात्री वाहनों (PV) की 2,94,392 यूनिट भेजीं। इस दौरान दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री 14,71,550 यूनिट रही, जो पिछले साल मई में 12,53,187 यूनिट थी। इस तरह इसमें 17.42 फीसदी की वृद्धि हुई।

समीक्षाधीन अवधि में तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री 48,732 यूनिट थी, जबकि मई 2022 में यह आंकड़ा 28,595 यूनिट था। SIAM ने कहा कि सभी श्रेणियों में कुल वाहन प्रेषण मई 2023 में 18,08,686 यूनिट इकाई रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि में 15,32,861 इकाई था।

SIAM के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा, ‘मई 2022 की तुलना में मई 2023 के दौरान सभी सेगमेंट में वाहनों की थोक बिक्री में दोहरे अंकों में बढ़ी।’ उन्होंने कहा कि इन रुझानों के आगे भी जारी रहने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - June 13, 2023 | 12:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement