facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अवाडा एनर्जी को दामोदर वैली कॉरपोरेशन से मिली 421 मेगावॉट की सौर परियोजना

Advertisement
Last Updated- April 07, 2023 | 3:23 PM IST
solar power plant- सोलर पावर प्लांट

नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अवाडा एनर्जी ने शुक्रवार को बताया कि उसे दामोदर वैली कॉरपोरेशन (DVC) से 421 मेगावाट की सौर परियोजना मिली है। परियोजना प्रतिस्पर्धी बोली के जरिये दी गई।

नीलामी में अवाडा को यह परियोजना 2.70 रुपये प्रति यूनिट की दर से मिली है। अवाडा ने एक बयान में कहा, ‘उसे DVC की तरफ से आरईसी पॉवर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल) द्वारा आयोजित नीलामी में आईएसटीएस (अंतर-राज्यीय पारेषण प्रणाली) से जुड़ी 421 मेगावॉट (डीसी) सौर पीवी परियोजना मिल गई है।’

यह भी पढ़ें : RCap insolvency : मुकदमेबाजी में अटका मामला, फिर आगे बढ़ सकती है रिलायंस कैपिटल की समाधान प्रक्रिया

बोली शर्तों के अनुसार, यह समझौता दो इकाइयों के बीच 25 वर्षों के लिए हुआ है। यह परियोजना 18 महीने में शुरू हो जाएगी। इस संयंत्र से प्रतिवर्ष 75 करोड़ यूनिट हरित ऊर्जा पैदा होगी, जिससे 6,98,250 टन कार्बन डाई ऑक्साइड के बराबर उत्सर्जन कम होगा। इस सौर परियोजना में पांच लाख घरों को बिजली आपूर्ति की जा सकेगी।

Advertisement
First Published - April 7, 2023 | 3:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement