facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इंडिया AI मिशन के तहत सरकार से जुड़ रहे: AWS

Advertisement

एमेजॉन वेब सर्विसेज ने भारत एआई मिशन के लिए सरकार के साथ जुड़ने की बात की; 10,372 करोड़ रुपये की जीपीयू खरीद योजना

Last Updated- September 25, 2024 | 11:01 PM IST
Artificial intelligence

वैश्विक हाइपरस्केलर एमेजॉन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) इंडिया एआई मिशन तहत केंद्र सरकार के साथ सक्रिय रूप से काम करने का लक्ष्य बना रही है, जिसका उद्देश्य देश के कंप्यूटिंग बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

एमेजॉन इंडिया के लीडर (सार्वजनिक क्षेत्र) पंकज गुप्ता ने भारत एआई मिशन को इस क्षेत्र के लिए सशक्तीकरण का ढांचा कहा और संकेत दिया कि कंपनी इस संबंध में सरकार के साथ जुड़ रही है। गुप्ता ने बुधवार को एडब्ल्यूएस एम्पावर इंडिया कार्यक्रम के मौके पर बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ बातचीत में कहा ‘इंडिया एआई कार्यक्रम के लिए एक सक्रिय आरएफपी प्रक्रिया है और हम उस पर सरकार के साथ जुड़ रहे हैं। हम भारत सरकार के इस प्रतिमान कार्यक्रम का स्वागत करते हैं, जो एआई को जन-जन तक पहुंचाएगा और इस पारिस्थितिकी तंत्र में सभी को एक साथ लाएगा।’

10,372 करोड़ रुपये के इंडिया एआई मिशन के तहत केंद्र सरकार हाई-एंड ग्राफिक प्रोसेसर इकाइयों (जीपीयू) की खरीद और इसे एआई समाधानों के विकास में लगे भारतीय स्टार्टअप कंपनियों को उपलब्ध कराने की योजना बना रही है, जिसके लिए कम्प्यूटेश संबंधी बड़ी शक्ति की आवश्यकता होती है।

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने हाल ही में निजी कंपनियों से जीपीयू खरीद के लिए अनुरोध प्रस्ताव (आरईपी) जारी किया था। गुप्ता ने साल 2030 तक देश में 15 अरब डॉलर के निवेश की कंपनी की योजना को भी दोहराया। अब तक कंपनी साल 2016 से 2022 के बीच तकरीबन 3.7 अरब डॉलर का निवेश पहले ही कर चुकी है।

Advertisement
First Published - September 25, 2024 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement