facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Axis Bank का बड़ा प्लान, सभी प्रमुख कॉर्पोरेट्स को बैंकिंग सेवाएं देगा

Advertisement

ऐक्सिस बैंक ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में देश के सभी प्रमुख कॉर्पोरेट्स को बैंकिंग सेवाएं देने और अधिग्रहण फाइनैंसिंग में विदेशी बैंकों को चुनौती देने की योजना का एलान किया

Last Updated- October 08, 2025 | 7:40 AM IST
Axis Bank sets its sights on acquisition financing, awaits RBI guidelines
Representative Image

देश के निजी क्षेत्र के तीसरे बड़े ऋणदाता ऐक्सिस बैंक ने कहा है कि वह देश के सभी प्रमुख कॉरपोरेट्स को बैंकिंग सेवाएं देने के मकसद से बड़े पैमाने पर इस सेग्मेंट में कदम रखने की योजना बना रहा है। भारतीय कंपनियों द्वारा किए जाने वाले अधिग्रहण सौदों के लिए धन मुहैया कराने में घरेलू बैंकों को अनुमति देने के संकेत के बाद ऐक्सिस बैंक ने यह महत्त्वाकांक्षा रखी है।

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 के मौके पर एक्सिस बैंक के एमडी और सीईओ अमिताभ चौधरी ने कहा, ‘हम भारत के सभी प्रमुख कॉर्पोरेट्स के साथ बैंकिंग करना चाहते हैं। हम बॉन्ड सिंडिकेशन और लोन सिंडिकेशन में सबसे बड़े खिलाड़ी हैं।’

बहरहाल चौधरी ने साफ नहीं किया कि भारतीय कंपनियों द्वारा अधिग्रहण को धन मुहैया कराने में बैंक किन क्षेत्रों को प्राथमिकता देगा। उन्होंने कहा, ‘यह इस बात पर निर्भर करता है कि किस चीज का अधिग्रहण क्या है, कौन अधिग्रहण कर रहा है, और नकदी की स्थिति क्या हैं।’

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अधिग्रहण फाइनैंसिंग की बात आने पर ऐक्सिस बैंक विदेशी बैंकों को कड़ी टक्कर देगा। भारत में निजी क्रेडिट फंडों के साथ विदेशी बैंक अधिग्रहण के लिए धन मुहैया कराने में अग्रणी हैं।

Advertisement
First Published - October 8, 2025 | 7:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement