facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bajaj Auto Q1 Results: कंपनी को हुआ 41 प्रतिशत का नेट प्रॉफिट, मजबूत घरेलू बिक्री बड़ी वजह

Advertisement

ऑटोमोबाइल कंपनी Bajaj Auto का consolidated net profit तिमाही आधार पर 3.55 प्रतिशत कम हो गया है

Last Updated- July 25, 2023 | 4:29 PM IST
Bajaj Auto Q4 results

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में बजाज ऑटो (Bajaj Auto) का समेकित शुद्ध लाभ (consolidated net profit) सालाना आधार पर 41.33 प्रतिशत बढ़कर 1,644 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि मजबूत घरेलू बिक्री, बेहतर लागत प्रबंधन और बेहतर विदेशी मुद्रा प्राप्ति (foreign exchange realisation) की वजह से कंपनी को बेहतर परफॉर्मेंस देखने को मिली।

हालांकि, बजाज ने एक बयान में कहा कि ऑटोमोबाइल कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ (consolidated net profit ) तिमाही आधार पर (QoQ) 3.55 प्रतिशत कम हो गया है। कम्यूटर मोटरसाइकिल सेगमेंट (75cc-125cc बाइक) में हीरो मोटोकॉर्प की हिस्सेदारी करीब 60 फीसदी है।

Bajaj Auto की इनकम में हुआ इजाफा 

बजाज ने कहा कि कंपनी की समेकित आय (consolidated income) सालाना आधार पर 28.09 प्रतिशत बढ़कर 10,663 करोड़ रुपये हो गई, जो ‘डबल डिजिट वॉल्यूम ग्रोथ’, घरेलू मोर्चे पर लगातार उछाल के साथ एक्सपोर्ट परफॉर्मेंस में सुधार’ के कारण हुई।

Bajaj Auto का जून तिमाही में परिचालन राजस्व (revenue from operations) सालाना आधार पर 29.4 प्रतिशत बढ़कर 10,663.01 करोड़ रुपये हो गया जबकि राजस्व में तिमाही आधार पर 16.28 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

विदेशी बाजारों में जारी व्यापक चुनौतियों के बीच इसके निर्यात की मात्रा में क्रमिक रूप से 12 प्रतिशत का सुधार हुआ।

बजाज ने कहा, ‘जबकि देश की रिटेल बिक्री ने एक बार फिर एक्सपोर्ट बिल्ड वॉल्यूम्स को पीछे छोड़ दिया है, विशेष रूप से करेंसी उपलब्धता पर किए गए निर्णायक हस्तक्षेप से अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में शिपमेंट में बढ़ोतरी हुई है।’

कंपनी ने इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही के दौरान 2,000 करोड़ रुपये का फ्री कैश फ्लो जोड़ा। इसमें कहा गया है कि यह ‘विकास, प्रतिस्पर्धी निवेश और शेयरहोल्डर रिटर्न के लिए पर्याप्त क्षमता’ प्रदान करेगा।

कंपनी ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में उसका सालाना आधार पर बेहतर प्रदर्शन 125cc plus मोटरसाइकिल सेगमेंट पर लगातार ध्यान केंद्रित करने और सीजनल शादी मार्केट में तेज ऐक्शन लेने के कारण हुआ।

Advertisement
First Published - July 25, 2023 | 3:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement