facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Bajaj Auto Q3 results: कंपनी का नेट प्रॉफिट 38 प्रतिशत बढ़ा, रेवेन्यू 12,165 करोड़ रुपये रहा

Advertisement

Bajaj Auto ने कहा कि रेवेन्यू में वृद्धि घरेलू कारोबार में तेजी के कारण हुई।

Last Updated- January 24, 2024 | 5:46 PM IST
Bajaj Auto Q4 results

Bajaj Auto Q3 results: बजाज ऑटो लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) का एकीकृत नेट प्रॉफिट 38 प्रतिशत बढ़कर 2,032.62 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। बजाज ऑटो का एकीकृत शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,472.7 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी का कुल खर्च बढ़ा

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि आलोच्य तिमाही में उसकी कुल परिचालन आय 12,165.33 करोड़ रुपये रही, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 9,318.54 करोड़ रुपये थी। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 9,855.44 करोड़ रुपये रहा, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 7,644.55 करोड़ रुपये था।

घरेलू कारोबार में तेजी से बढ़ा रेवेन्यू

बजाज ऑटो ने कहा कि राजस्व में वृद्धि घरेलू कारोबार में तेजी के कारण हुई। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी की कुल वाहन बिक्री 22 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 12,00,997 इकाई रही, जो कि बीते वित्त वर्ष की समान अवधि में 9,83,471 इकाई थी।

Also read: Tech Mahindra Q3 results: कंपनी का नेट प्रॉफिट 60 प्रतिशत गिरा

दोपहिया वाहनों की बिक्री 22 प्रतिशत बढ़ी

कंपनी की दोपहिया बिक्री दिसंबर, 2023 तिमाही में 22 प्रतिशत बढ़कर 10,40,193 इकाई रही, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 8,51,242 इकाई रहा। कंपनी की कमर्शियल वाहनों की बिक्री समीक्षाधीन तिमाही में 1,60,804 इकाई रही, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,32,229 इकाई थी।

Advertisement
First Published - January 24, 2024 | 5:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement