facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bajaj Auto Q3 Results: मुनाफा 25% उछलकर ₹2,749 करोड़ के पार, कमाई में भी जबरदस्त इजाफा

Advertisement

Q3 में कंपनी की कुल कंसोलिडेटेड कमाई भी 23% बढ़कर 16,204.45 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही 13,168.88 करोड़ रुपये थी

Last Updated- January 30, 2026 | 9:32 PM IST
Bajaj
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

दोपहिया वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी बजाज ऑटो ने शुक्रवार को मौजूदा वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के दौरान अपना अब तक का सर्वाधिक तिमाही राजस्व और मुनाफा दर्ज किया। दिसंबर तिमाही में बजाज ऑटो का समेकित शुद्ध लाभ एक साल पहले की तुलना में 25 प्रतिशत बढ़कर 2,749 करोड़ रुपये हो गया, जबकि राजस्व 23 प्रतिशत बढ़कर 16,204 करोड़ रुपये रहा। यह एक बेहतर वाहन मेल और सभी सेगमेंट में दो अंक की वृद्धि की मदद से संभव हुआ। इसे अनुकूल त्योहारी सीजन और जीएसटी बदलाव से मदद मिली।  

प्रोडक्ट अपग्रेड और एक्टिवेशन के बाद पल्सर पोर्टफोलियो की मजबूत मांग की वजह से 125सीसी और उससे ऊपर के सेगमेंट में घरेलू मोटरसाइकलों ने शानदार प्रदर्शन किया। इससे तिमाही रिटेल बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। घरेलू व्यवसाय ने इस तिमाही में शानदार राजस्व दर्ज किया। इसका मुख्य कारण इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो था, जिसका इस तिमाही में घरेलू राजस्व में 25 प्रतिशत योगदान रहा।

बजाज ऑटो के कार्यकारी निदेशक राकेश शर्मा ने वित्तीय परिणाम के बाद मीडिया के साथ बातचीत में कहा, ‘तीसरी तिमाही हमारे लिए पीक परफॉर्मेंस वाली रही, जो एक मजबूत दूसरी तिमाही के बाद दर्ज की गई। इसे जीएसटी में बदलाव के बाद मजबूत मांग से मदद मिली। उद्योग ने दो अंक की वृद्धि हासिल की, जिसमें मुख्य तौर पर डिस्प्लेसमेंट और प्रीमियम सेगमेंट आगे रहे।’

Advertisement
First Published - January 30, 2026 | 5:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement