facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bajaj Auto Q3 Results : तीसरी तिमाही का मुनाफा तीन प्रतिशत बढ़कर 1,473 करोड़ रुपये पर

Advertisement
Last Updated- January 25, 2023 | 7:03 PM IST
Bajaj Auto Q4 results

बजाज ऑटो का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर में समाप्त तिमाही में कंसोलिटेड नेट प्रॉफिट तीन प्रतिशत बढ़कर 1,473 करोड़ रुपये हो गया। घरेलू बाजार में अधिक मांग से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इससे पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की समान तिमाही में कंपनी ने 1,430 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल परिचालन आय भी बढ़कर 9,319 करोड़ रुपये हो गयी।

पिछले साल दिसंबर तिमाही में आय 9,022 करोड़ रुपये थी। हालांकि, इस दौरान घरेलू और निर्यात बाजारों में उसकी कुल बिक्री 17 प्रतिशत घटकर 9,83,276 इकाई रही।

पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 11,81,361 इकाई थी। कंपनी ने बीती तिमाही में घरेलू बाजार में 5,44,188 इकाइयां बेचीं। यह आंकड़ा एक साल पहले की इसी अवधि के 5,23,299 इकाइयों से चार प्रतिशत अधिक है।

Advertisement
First Published - January 25, 2023 | 7:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement