facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bajaj Auto Sale in October: दीवाली के पहले बजाज ऑटो की सेल में बढ़ोतरी, 4.5 लाख से अधिक यूनिट की बिक्री

Advertisement

बजाज ऑटो लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि अक्टूबर में डीलर को भेजी गई इकाइयों की संख्या 36 प्रतिशत बढ़कर 3,29,618 इकाई हो गई

Last Updated- November 01, 2023 | 4:33 PM IST
Bajaj Auto Q4 results

बजाज ऑटो की अक्टूबर में कुल बिक्री सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़कर 4,71,188 इकाई रही। कंपनी ने अक्टूबर 2022 में 3,95,238 इकाइयों की बिक्री की थी। बजाज ऑटो लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि अक्टूबर में डीलर को भेजी गई इकाइयों की संख्या 36 प्रतिशत बढ़कर 3,29,618 इकाई हो गई, जबकि पिछले साल समान अवधि में यह 2,42,917 इकाई थी।

कंपनी के अनुसार यह उसकी अब तक की सबसे अधिक मासिक थोक बिक्री है। हालांकि, अक्टूबर में उसका कुल निर्यात सालाना आधार पर सात प्रतिशत घटकर 1,41,570 इकाई रह गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 1,52,321 इकाई था।

वहीं बात करें दूसरे ऑटो प्लेयर्स की तो बाजार में त्योहारी सीजन में ओवरऑल ऑटो सेल बढ़ी दिख रही है। महिंद्रा ऑटो की भी सेल में बढ़त देखी गई है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) लिमिटेड की अक्टूबर में कुल वाहन बिक्री सालाना आधार पर 32 प्रतिशत बढ़कर 80,679 इकाई रही। एक महीने में यह सर्वाधिक बिक्री है। एमएंडएम ने बयान में कहा कि यात्री वाहन बिक्री अक्टूबर 2022 में 61,114 इकाई रही थी। कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, अक्टूबर में स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहनों (एसयूवी) और वाणिज्यिक वाहनों दोनों का मासिक बिक्री प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा।

Advertisement
First Published - November 1, 2023 | 12:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement