facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bajaj Auto Sales : बजाज ऑटो की मार्च में बिक्री दो फीसदी लुढ़की

Advertisement

निर्यात 38 फीसदी की गिरावट के साथ 1,05,045 रहा है जो एक साल पहले समान अवधि में 1,70,436 इकाई था।

Last Updated- April 05, 2023 | 11:28 AM IST
Bajaj Auto Q4 results

बजाज ऑटो लिमिटेड की कुल बिक्री सालाना आधार पर दो फीसदी गिरकर 2,91,567 इकाई रह गई। पिछले वर्ष समान महीने में कंपनी के 2,97,188 वाहन बिके थे।

बजाज ऑटो ने एक बयान में कहा कि उसकी कुल घरेलू बिक्री मार्च 2022 की 1,26,752 इकाई की तुलना में मार्च 2023 में 47 फीसदी की बढ़त के साथ 1,86,522 पर पहुंच गई। निर्यात 38 फीसदी की गिरावट के साथ 1,05,045 रहा है जो एक साल पहले समान अवधि में 1,70,436 इकाई था।

दो पहिया वाहनों की कुल बिक्री में भी गिरावट आई है। मार्च 2023 में कंपनी की 2,47,002 इकाई बिकी हैं जो एक साल पहले की 2,56,324 इकाई की तुलना में चार फीसदी कम है। हालांकि कंपनी की वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 9 फीसदी बढ़कर पिछले महीने 44,565 इकाई हो गई। मार्च 2022 में यह 40,864 इकाई थी।

यह भी पढ़ें : Maruti Suzuki: WagonR और Alto K10 में सेफ्टी की कोई गारंटी नहीं, Global NCAP ने क्यों दिए इतने कम स्टार!

बजाज ऑटो ने एक बयान में बताया कि 2022-23 में उसकी कुल बिक्री 9 फीसदी की गिरावट के साथ 39,27,857 इकाई रही है, 2021-22 में यह आंकड़ा 43,08,433 इकाई था।

Advertisement
First Published - April 5, 2023 | 11:28 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement