facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ऑटो सेक्टर में लोन देने वाली Bajaj Auto Credit में ₹2250 करोड़ और निवेश करेगी Bajaj Auto

Advertisement

बजाज ऑटो का जनवरी-मार्च तिमाही में स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ साल-दर-साल 35.1% बढ़कर ₹1,936 करोड़ हो गया।

Last Updated- April 19, 2024 | 11:02 AM IST
Bajaj Auto

देश की अग्रणी कॉरपोरेट समूहोंं में से एक बजाज ग्रुप की बजाज ऑटो ने अपनी इकाई बजाज ऑटो क्रेडिट में 2 हजार करोड़ से अधिक का निवेश करने का ऐलान किया है। Bajaj Auto को ऑटो सेक्टर में लोन देने वाली अपनी ईकाई बजाज ऑटो क्रेडिट में 2250 करोड़ रुपये निवेश करने की मंजूरी मिल गई है।

इस बारे में बजाज ऑटो ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी। इसमें बताया गया है कि बजाज ऑटो के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से इस निवेश की मंजूरी मिल गई है। बता दें, बजाज ऑटो क्रेडिट, बजाज ऑटो के पूर्ण मालिकाना हक वाली ईकाई है।

जानकारी के अनुसार इस फंड को एक प्रोसेस के तहत निवेश किया जाएगा।

Bajaj Auto Credit के बारे में

बजाज ऑटो क्रेडिट, बजाज ऑटो और इसकी सब्सिडियरीज की गाड़ियों को खरीदने के लिए ग्राहकों को लोन की सुविधा मुहैया कराती है। कंपनी की वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2023-24 के लिए इसका टर्नओवर 16.65 करोड़ रुपये था। वहीं इसकी नेटवर्थ 258 करोड़ रुपये है।

ये भी पढ़ें- Bajaj Auto Q4FY24 Results: अब तक के ऑलटाइम हाई पर पहुंचा बजाज ऑटो का रेवेन्यू और मुनाफा

वहीं बजाज ऑटो की बात करें तो जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ साल-दर-साल 35.1% बढ़कर ₹1,936 करोड़ हो गया। इस प्रभावशाली प्रदर्शन का श्रेय बढ़ी हुई मात्रा, उच्च-मार्जिन वाले उत्पादों की अधिक हिस्सेदारी, जैसे फैक्टर्स को जाता है।

बजाज ऑटो के शेयर 2% से अधिक उछलकर ₹9,129 प्रति शेयर के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए। इस वर्ष अब तक स्टॉक की कीमत 33% से अधिक और पिछले 30 सत्रों में लगभग 7% बढ़ी है।

Advertisement
First Published - April 19, 2024 | 11:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement