facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बजाज ऑटो की साल 2023-24 में घरेलू बिक्री सबसे अधिक

Advertisement

टीवीएस मोटर की घरेलू बिक्री साल 2023-24 के दौरान ​पिछले साल की तुलना में 21.52 प्रतिशत तक बढ़कर 31.5 लाख हो गई।

Last Updated- April 02, 2024 | 10:39 PM IST
Two-wheeler makers see split export recovery in October-December quarter

बजाज ऑटो की घरेलू बिक्री में साल 2023-24 के दौरान पिछले साल की तुलना में 24.63 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है और यह 22.5 लाख वाहन बिक्री के साथ देश के चार प्रमुख दोपहिया विनिर्माताओं में सबसे अधिक रही है। मंगलवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

एलकेपी सिक्योरिटीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि धारणा में सुधार, मूल्य वृद्धि वहन करने, नए मॉडलों की शुरुआत तथा ग्रामीण बाजार में धीमे और स्थिर सुधार के कारण दोपहिया क्षेत्र में दमदार वृद्धि हुई है। दोपहिया क्षेत्र पिछले कुछ समय से उद्योग में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।

टीवीएस मोटर की घरेलू बिक्री साल 2023-24 के दौरान ​पिछले साल की तुलना में 21.52 प्रतिशत तक बढ़कर 31.5 लाख हो गई। देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन विनिर्माता हीरो मोटोकॉर्प की घरेलू बिक्री साल 2023-24 के दौरान पिछले साल के मुकाबले 5.13 प्रतिशत तक बढ़कर 54.2 लाख हो गई।

एलकेपी सिक्योरिटीज का अनुमान है कि साल 2024-25 में नई शुरुआत, विशेष रूप से प्रीमियम मोटरसाइकल श्रेणी (खास तौर पर बजाज, केटीएम और ट्रायम्फ द्वारा) से घरेलू स्तर पर बिक्री के आशाजनक आंकड़े मिलेंगे

Advertisement
First Published - April 2, 2024 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement