facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bajaj Consumer ने 108 करोड़ रुपये में ‘बंजारा’ ब्रांड खरीदा

Advertisement

'बंजारा' ब्रांड के साथ दक्षिण भारतीय बाजार में विस्तार की रणनीति, प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उत्पादों की मांग का उठाएगी फायदा

Last Updated- February 17, 2025 | 10:19 PM IST
Bajaj

दैनिक उपभोग का सामान बनाने वाली कंपनी बजाज कंज्यूमर केयर दक्षिण भारतीय बाजार में अपनी पैठ बढ़ाने के लिए प्रतिस्पर्धी विशाल पर्सनल केयर का 108.3 करोड़ रुपये के उपक्रम मूल्य पर अधिग्रहण करेगी। विशाल पर्सनल केयर के पास बालों एवं त्वचा देखभाल ब्रांड ‘बंजारा’ का स्वामित्व है।

बजाज कंज्यूमर केयर लिमिटेड (बीसीसीएल) के निदेशक मंडल ने पिछले शुक्रवार को हुई बैठक में दो चरणों में विशाल पर्सनल केयर में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी। पहले चरण में 49 प्रतिशत और दूसरे चरण में शेष 51 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की जाएगी। बजाज कंज्यूमर केयर लिमिटेड के पास बजाज आलमंड ड्रॉप्स ब्रांड का स्वामित्व है।

बीसीसीएल ने बयान में कहा, ‘अनुमानित लेनदेन मूल्य 120 करोड़ रुपये है, जिसमें उपक्रम मूल्य करीब 108.3 करोड़ रुपये बैठता है।’ इसमें कहा गया, यह कदम बीसीसीएल के भारतीय बाजारों में उपस्थिति बढ़ाने के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जो प्राकृतिक तथा आयुर्वेदिक व्यक्तिगत देखभाल उत्पादों की बढ़ती मांग का लाभ उठाएगा।

बीसीसीएल के प्रबंध निदेशक जयदीप नंदी ने कहा, ‘विशाल पर्सनल केयर प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण पांच दक्षिणी बाजारों में बीसीसीएल की उपस्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक रणनीतिक कदम है। हमारे खंड में ‘बंजारा’ को शामिल करने से समूचे भारत में उभरते उपभोक्ताओं की सेवा करने की हमारी क्षमता बढ़ेगी, साथ ही भविष्य के विस्तार के लिए हमारे उत्पाद खंड को भी बढ़ावा मिलेगा।’

Advertisement
First Published - February 17, 2025 | 10:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement