facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बजाज फाइनेंस और एयरटेल ने मिलाया हाथ, दोनों मिलकर बनाएंगे सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म

Advertisement

अब तक बजाज फाइनेंस के दो प्रोडक्ट को ‘एयरटेल थैंक्स ऐप’ पर शुरुआती स्तर पर पेश किए गए हैं।

Last Updated- January 20, 2025 | 6:43 PM IST

भारती एयरटेल और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी बजाज फाइनेंस  (NFBC) ने फाइनेंस सर्विस के लिए डिजिटल मंच तैयार करने के लिए एक पार्टनरशिप का ऐलान किया है। दोनों कंपनियों ने अपने संयुक्त बयान में कहा गया, इस पार्टनरशिप से एयरटेल के 37.5 करोड़ ग्राहक आधार, करीब 12 लाख के मजबूत वितरण नेटवर्क, बजाज फाइनेंस की विविध 27 उत्पाद लाइन तथा 5,000 से अधिक शाखाओं का वितरण भार और 70,000 क्षेत्रीय एजेंट एक साथ लाया जाएगा।

भारती एयरटेल के वाइस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक गोपाल विट्टल ने कहा, ‘‘ आज हम पर एक करोड़ से अधिक ग्राहकों का भरोसा है और हमारा लक्ष्य एयरटेल फाइनेंस को हमारे ग्राहकों की सभी वित्तीय जरूरतों के लिए ‘वन-स्टॉप शॉप’ (एकल विकल्प) बनाना है।’’

बजाज फाइनेंस के प्रबंध निदेशक राजीव जैन ने कहा, ‘‘ भारत का डिजिटल परिवेश तंत्र डेटा-संचालित ऋण ‘अंडरराइटिंग’ और वित्तीय समावेश के केंद्र में रहा है और एयरटेल के साथ साझेदारी न केवल समावेशी विकास के लिए भारत के डिजिटल बुनियादी ढांचे का लाभ देगी, बल्कि भारत के दो अग्रणी तथा सबसे भरोसेमंद ब्रांडों की विशेषज्ञता और पहुंच को भी एक साथ लाती है।’’

अब तक बजाज फाइनेंस के दो प्रोडक्ट को ‘एयरटेल थैंक्स ऐप’ पर शुरुआती स्तर पर पेश किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मार्च तक बजाज फाइनेंस के चार उत्पाद एयरटेल थैंक्स ऐप पर ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे।

Advertisement
First Published - January 20, 2025 | 2:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement