facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bajaj Finance Q3 Results: शुद्ध लाभ 40 प्रतिशत बढ़ा

Advertisement
Last Updated- January 27, 2023 | 11:39 PM IST
Rs.2000 note
Shutterstock

उपभोक्ताओं को वित्त मुहैया कराने वाली बजाज फाइनैंस ने वित्त वर्ष 23 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही (तीसरी तिमाही) में सालाना आधार पर 40 प्रतिशत इजाफे के साथ 2,973 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया है, जो किसी तिमाही में इसका सर्वाधिक लाभ है। इसे शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) और प्रावधानों और आकस्मिक व्यय में गिरावट से मदद मिली
है।

इस अवधि में ऋणदाता की एनआईआई सालाना आधार पर 24 प्रतिशत तक बढ़कर 7,435 करोड़ रुपये हो गई क्योंकि इसने इस तिमाही में लगभग 78.4 लाख ऋण बुक किए, जो किसी तिमाही में अब तक सबसे अधिक रहे और सालाना आधार पर इसमें पांच प्रतिशत का इजाफा हुआ।

इसके अलावा इसने इस तिमाही में अब तक के सर्वाधिक 31.4 लाख ग्राहक जोड़े, जिससे दिसंबर, 2022 तक इसका ग्राहक आधार बढ़कर 6.605 करोड़ हो गया। पहली तीन तिमाहियों में दमदार रफ्तार के मद्देनजर कंपनी का अनुमान है कि वित्त वर्ष 23 में 1.1 करोड़ नए ग्राहक जुड़ेंगे। हालांकि इसकी प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियों (एयूएम) में तीसरी तिमाही के दौरान केवल 12,476 करोड़ रुपये का ही इजाफा हुआ है।

यह भी पढ़ें: Hitachi टर्मिनल सॉल्यूशंस इंडिया ने ‘कैश रिसाइक्लिंग मशीन’ के विनिर्माण के लिये कारखाना लगाया

तीसरी तिमाही के दौरान बिजनेस-टु-बिजनेस (बी2बी) ऋण छह प्रतिशत बढ़कर 16,026 करोड़ रुपये हो गया, जबकि वित्त वर्ष 22 की तीसरी तिमाही में यह 15,107 करोड़ रुपये था। नवंबर और दिसंबर के दौरान त्योहारी मांग के बाद बी2बी कारोबार में नरमी देखी गई थी। लेकिन जनवरी बेहतर नजर आ रहा है।

Advertisement
First Published - January 27, 2023 | 11:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement