facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बजाज फाइनैंस का एयरटेल से वित्तीय सेवा डिजिटल मंच के लिए गठजोड़

Advertisement

बजाज फाइनैंस के 27 उत्पादों और एयरटेल के 12 लाख वितरण नेटवर्क से ग्राहकों को मिलेगा वित्तीय सेवाओं का डिजिटल अनुभव; वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने पर जोर।

Last Updated- January 20, 2025 | 10:15 PM IST
Moody's gives 'Baa3' rating to Bajaj Finance for the first time Moody's ने बजाज फाइनेंस को पहली बार ‘बीएए3’ रेटिंग दी

बजाज फाइनैंस ने वित्तीय सेवाओं का डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाने के लिए भारती एयरटेल के साथ गठजोड़ किया है। इस क्रम में दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल इस गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी को अपने 37 करोड़ ग्राहकों की पेशकश करेगी।

बजाज फाइनैंस ने बताया, ‘यह प्लेटफॉर्म बजाज फाइनैंस की 27 उत्पाद श्रृंखलाओं के विविधीकरण और 5000 से अधिक शाखाओं व 70,000 फील्ड एजेंटों के वितरण समूह की मदद से एयरटेल के 12 लाख से अधिक मजबूत वितरण नेटवर्क वाले 37.5 करोड़ ग्राहकों के आधार को सेवाएं मुहैया करवाएगा।’

एयरटेल शुरुआती दौर में बजाज फाइनैंस के खुदरा वित्तीय उत्पादों को एयरटेल थैंक्स ऐप पर निर्बाध रूप से मुहैया करवाएगा और इससे ग्राहकों को सुरक्षित अनुभव मिलेगा। इसके बाद एयरटेल देश में भर में फैले नेटवर्क से सेवाएं मुहैया करवाएगा। बजाज फिनसर्व के सीएमडी संजीव बजाज ने बताया, ‘यह गठजोड़ वित्तीय समावेशन के जरिये तकनीक का उपयोग करने की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम है।’

भारती एयरटेल के वाइस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक गोपाल विट्टल ने कहा, ‘दोनों कंपनियों की संयुक्त पहुंच, कारोबार के स्तर और वितरण इस साझेदारी की आधारशिला के रूप में काम करेगी और हमें बाजार में सफल होने में मदद करेगी। हम समूह के लिए एयरटेल फाइनैंस को रणनीतिक संपत्ति के रूप में बना रहे हैं और कारोबार बढ़ाने के लिए निवेश करना जारी रखेंगे।’

Advertisement
First Published - January 20, 2025 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement