facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बजाज फिनसर्व का बड़ा लक्ष्य, अगले 5 साल में ग्राहक संख्या दोगुना

Advertisement

बजाज फिनसर्व अगले पांच साल में ग्राहक संख्या दोगुना कर, शुद्ध लाभ बढ़ाकर और नए व्यावसायिक क्षेत्रों में विस्तार करके 2030 तक मजबूत विकास का लक्ष्य रख रही है।

Last Updated- December 08, 2025 | 7:17 AM IST
Bajaj Finserv
Representative Image

बजाज समूह के वित्तीय सेवा कारोबार की होल्डिंग कंपनी बजाज फिनसर्व ने अगले 5 वर्षों के लिए योजनाएं बनाई हैं। इसके तहत कंपनी ने समेकित आधार पर 18 से 22 प्रतिशत सीएजीआर की दर से शुद्ध लाभ 21,000 करोड़ रुपये से 24,000 करोड़ रुपये तक करने और सक्रिय ग्राहकों की संख्या 10 करोड़ से बढ़ाकर 22 करोड़ से अधिक करने का लक्ष्य रखा है।

बजाज प्रबंधन ने समूह की 2026 से 2030 के लिए दीर्घकालिक रणनीति (एलआरएस) का खुलासा किया है। इस दौरान उसकी नजर बीमा उद्यमों की सूचीबद्धता पर है। समूह गिफ्ट सिटी के माध्यम से एनआरआई और पेंशन फंड प्रबंधन जैसे अन्य व्यवसायों पर भी ध्यान केंद्रित करेगा और अगले कैलेंडर वर्ष की शुरुआत में आलियांज के समूह से बाहर निकलने के बाद इन व्यवसायों को सक्रिय करना शुरू कर देगा। समूह की ऋण देने वाली शाखा बजाज फाइनैंस चालू वित्त वर्ष के अंत तक प्रबंधन के तहत संपत्ति (एयूएम) 5 लाख करोड़ रुपये का लक्ष्य प्राप्त करने की राह पर है ।

इसने कहा कि वह 2030 तक खुदरा बाजार हिस्सेदारी को मौजूदा 2.8 प्रतिशत से बढ़ाकर 3.6 से 4 प्रतिशत और ऋणों की संख्या मौजूदा 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ करना चाहती है। बजाज फिनसर्व के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक संजीव बजाज ने दीर्घकालिक रणनीति को प्रस्तुत करते हुए कहा, ‘अगले कैलेंडर वर्ष की शुरुआत में आलियांज की खरीद पूरी होने और 100 प्रतिशत बजाज कंपनी बनने से हमें यह देखने में मदद मिलेगी कि हम अतिरिक्त पूंजी का उपयोग कैसे कर सकते हैं।’

मार्च 2025 में आलियांज ने बजाज फिनसर्व के साथ बीमा संयुक्त उद्यमों बजाज आलियांज लाइफ और बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस  में अपनी 26 प्रतिशत हिस्सेदारी 24,180 करोड़ रुपये में बेचने के लिए एक शेयर-खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किया था। लेनदेन अगले कैलेंडर वर्ष की शुरुआत तक पूरा होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, ‘इससे हमें लचीलापन मिलेगा, जिससे हम कुछ ऐसे लक्ष्य भी पूरा कर सकेंगे, जो साझेदारी की संरचना में नहीं कर सकते थे। इसमें गिफ्ट सिटी के माध्यम से एनआरआई पर ध्यान केंद्रित करना और पेंशन फंड प्रबंधन के माध्यम से पेंशन जैसे कुछ अन्य व्यवसाय करना शामिल है। हम अगले कैलेंडर वर्ष की शुरुआत में इसके पूरा होने पर इन सभी को सक्रिय करना शुरू कर देंगे।’

Advertisement
First Published - December 8, 2025 | 7:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement