facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बजाज ग्रुप की नजर स्वास्थ्य सेवा उद्यम पर, किया विस्तार योजनाओं का ऐलान

Advertisement

वित्त वर्ष 2023-24 में प्रति दिन प्रति बिस्तर मरीज के औसत राजस्व (एआरपीओबी) में वृद्धि दर्ज करने के कारण ऐसा हुआ है। इससे सेवाओं की बढ़ती मांग का पता चलता है।

Last Updated- August 05, 2024 | 10:40 PM IST
Bajaj Group eyes healthcare venture, announces expansion plans बजाज ग्रुप की नजर स्वास्थ्य सेवा उद्यम पर, किया विस्तार योजनाओं का ऐलान

बजाज समूह अस्पतालों की श्रृंखला के जरिये स्वास्थ्य सेवा में प्रवेश की तैयारी कर रहा है। खबरों में यह दावा किया गया है। निवेश योजनाओं को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। स्वास्थ्य सेवा कारोबार उद्यम का नेतृत्व नीरव बजाज द्वारा किए जाने के आसार हैं, जो मुकंद में कॉरपोरेट रणनीति संभालते हैं।

देश में अस्पताल क्षेत्र विकास की राह पर चल रहा है। देश की शीर्ष निजी अस्पताल श्रृंखलाओं ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए प्रमुख विस्तार योजनाओं का ऐलान किया है। वित्त वर्ष 2023-24 में प्रति दिन प्रति बिस्तर मरीज के औसत राजस्व (एआरपीओबी) में वृद्धि दर्ज करने के कारण ऐसा हुआ है। इससे सेवाओं की बढ़ती मांग का पता चलता है।

अगर स्वास्थ्य सेवा के दायरे की बात करें तो भारत काफी हद तक कम सेवा वाला देश है। ओईसीडी के इन आंकड़ों पर गौर करें – देश में हर 10,000 लोगों के लिए के लिए पांच बिस्तर और 8.6 डॉक्टर थे। ये आंकड़े दुनिया में सबसे कम हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के अनुसार इस बात की संभावना है कि देश में जीवन प्रत्याशा साल 2031 तक 70 वर्ष पार कर जाएगी जिससे वृद्ध लोगों की संख्या में इजाफा होगा। साल 2031 में आबादी में बुजुर्ग नागरिकों की हिस्सेदारी साल 2011 के 8.5 प्रतिशत की तुलना में बढ़कर 13 प्रतिशत होने की उम्मीद है। बजाज समूह के लिए इस क्षेत्र में उतरने का यह सही वक्त हो सकता है।

Advertisement
First Published - August 5, 2024 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement