facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बजाज समूह ने सामाजिक कार्यक्रमों के लिए 5,000 करोड़ रुपये देने का वादा किया

Advertisement

Bajaj beyond initiative: कौशल विकास पर विशेष ध्यान, 2 करोड़ युवाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य

Last Updated- March 22, 2024 | 10:43 PM IST
Bajaj Auto Q4 results

बजाज समूह ने ‘बजाज बियॉन्ड’ के तहत कौशल विकास पर विशेष ध्यान देते हुए पांच साल में सामाजिक कार्यक्रमों के लिए 5,000 करोड़ रुपये देने का वादा किया है। बजाज बियॉन्ड समूह की सभी कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) और परोपकारी कार्यक्रमों के लिए समूह की नई पहचान है।

इसका उद्देश्य दो करोड़ से अधिक युवाओं को लाभान्वित करना और उन्हें भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था द्वारा पेश किए जाने वाले रोजगार और उद्यमशीलता के अवसरों का लाभ उठाने में सक्षम बनाना है।

पुणे के पास आकुर्डी परिसर में बजाज ऑटो के प्रबंध निदेशक राजीव बजाज ने कहा, ‘सीएसआर का मतलब रचनात्मक सामाजिक सुधार होना चाहिए। अकेले शब्द ही दुनिया को नहीं बदलते, जब तक कि उन शब्दों को अमल में न लाया जाए।’ बजाज ऑटो लिमिटेड के चेयरमैन नीरज बजाज ने कहा कि बजाज की विरासत के संचालकों के रूप में हम समाज को वापस देने की अपनी जिम्मेदारी समझते हैं।

हमारी नई पहल बजाज बियॉन्ड वास्तव में महज प्रशिक्षण कार्यक्रमों से कहीं आगे है। हमने एक ऐसा समग्र दृष्टिकोण पेश किया है जो छोटे शहरों और कस्बों से पहली पीढ़ी के स्नातकों को अपनी पूरी क्षमता अनुभव करने के लिए प्रशिक्षित और तैयार करेगा। बजाज इलेक्ट्रिकल्स के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक शेखर बजाज ने बताया कि उनकी इस पहल ने ‘रूपांतरकारी’ प्रभाव प्रदर्शित किया है।

पिछले 10 साल के दौरान बजाज समूह ने विभिन्न सीएसआर कार्यक्रमों के लिए करीब 4,000 करोड़ रुपये का योगदान किया है जो अधिकांश रूप से कौशल विकास और शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, जल संरक्षण तथा विकास के कई अन्य क्षेत्रों पर केंद्रित है।

हाल के दिनों के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक बजाज इंजीनियरिंग स्किल्स ट्रेनिंग (बेस्ट) कार्यक्रम (साल 2023 में पेश किया गया) रहा है। इसका उद्देश्य उद्योग 4.0 से संबंधित नवीनतम प्रौद्योगिकी में इंजीनियरिंग और डिप्लोमा स्नातकों का कौशल बढ़ाना है। पुणे में एक प्रमुख केंद्र (120 छात्रों वाला) के साथ यह कार्यक्रम अब पूरे भारत में 15 केंद्र खोलने की योजना के साथ आगे बढ़ रहा है।

जून में आएगी बजाज ऑटो की सीएनजी मोटरसाइकिल

बजाज ऑटो सीएनजी से चलने वाली दुनिया की पहली मोटरसाइकिल जून में पेश करेगी। कंपनी के प्रबंध निदेशक राजीव बजाज ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पिछले महीने एक टेलीविजन पर बातचीत में बजाज ने कहा था कि इसमें गैसोलीन मोटरसाइकिल की तुलना में कार्बन डाइऑक्साइड करीब 50 प्रतिशत कम, कार्बन मोनोऑक्साइड करीब 75 प्रतिशत कम और नॉन-मीथेन हाइड्रोकार्बन करीब 90 प्रतिशत कम रहता है।

उन्होंने कहा कि नई बाइक किफायती सफर को लेकर जागरूक ग्राहकों को लक्षित करेगी और अलग ब्रांड के तहत बाजार में पेश की जा सकती है। बजाज ने कहा कि इस मोटरसाइकिल की विनिर्माण लागत अधिक होने से इसकी कीमत पेट्रोल वाली मोटरसाइकिल की तुलना में ज्यादा हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि 20 साल पहले आई पल्सर बाइक की बिक्री के जल्द ही 20 लाख का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - March 22, 2024 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement