facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बजाज हिंदुस्तान: NCLT में याचिका खारिज होने के बाद विस्तार और विकास योजनाओं पर फोकस करेगी चीनी कंपनी

Advertisement

Bajaj Hindustan ने शेयर बाजारों को सूचित किया कि याचिका वापस लेने के संबंध में SBI द्वारा पेश की गई दलीलों पर विचार करने के बाद IBC की धारा 7 के तहत याचिका खारिज कर दी गई।

Last Updated- October 26, 2023 | 11:13 PM IST
Sugar prices in India at lowest level in 1-1/2 years due to adequate supply भारत में चीनी की कीमतें पर्याप्त आपूर्ति के कारण 1-1/2 साल में अपने सबसे निचले स्तर
Illustration: Binay Sinha

देश की अग्रणी चीनी कंपनियों में शुमार बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड राष्ट्रीय कंपनी कानून पंचाट (NCLT) में याचिका खारिज होने के बाद अब अपना ध्यान विस्तार परियोजनाओं और भविष्य के निवेश पर केंद्रित करेगी।

कंपनी ने गुरुवार को शेयर बाजारों को सूचित किया कि याचिका वापस लेने के संबंध में देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा पेश की गई दलीलों पर विचार करने के बाद आईबीसी की धारा 7 के तहत याचिका खारिज कर दी गई।

सूत्रों ने कहा कि एनसीएलटी की कार्यवाही के कारण जो योजनाएं रुकी हुई थीं, उन्हें अब नए जोश के साथ फिर से शुरू किया जाएगा।

बजाज समूह के प्रवक्ता समूह अध्यक्ष और मुख्य संचार अधिकारी नीरज झा ने एक बयान में कहा कि हम इस अवसर पर ऋणदाताओं और प्रत्येक हितधारक को हम पर और हमारे द्वारा कारोबार संचालित करने के ढंग पर विश्वास करने के लिए धन्यवाद देते हैं। हम विश्वास, पारदर्शिता और निष्पक्ष कार्य की अपनी विरासत के प्रति सचेत हैं। हम वास्तव में अपने हितधारकों, विशेषकर ऋणदाताओं के साथ अपने संबंधों को महत्व देते हैं।

Advertisement
First Published - October 26, 2023 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement