facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बंधन बैंक का दूसरी तिमाही में 937 करोड़ रुपये का मुनाफा, आय में भी इजाफा

Advertisement

बंधन बैंक की जुलाई-सितंबर तिमाही में ब्याज से आय बढ़कर 5,500 करोड़ रुपये हो गई, जो 2023 इसी तिमाही में 4,492 करोड़ रुपये थी।

Last Updated- October 25, 2024 | 6:15 PM IST
Bandhan Bank

Bandhan Bank Q2 Results: बंधन बैंक का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 30 प्रतिशत बढ़कर 937 करोड़ रुपये रहा। बैंक का गत वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में शुद्ध लाभ 721 करोड़ रुपये रहा था।

बंधन बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में कुल आय बढ़कर 6,095 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 5,032 करोड़ रुपये थी।

जुलाई-सितंबर तिमाही में बैंक की ब्याज से आय बढ़कर 5,500 करोड़ रुपये हो गई, जो 2023 इसी तिमाही में 4,492 करोड़ रुपये थी। बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार देखा गया और सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (NPA) 2024 सितंबर अंत में सकल अग्रिमों की 4.68 प्रतिशत रही, जबकि एक साल पहले यह 7.32 प्रतिशत थी।

इसके अलावा शुद्ध एनपीए या फंसा कर्ज भी घटकर 1.29 प्रतिशत रह गया, जबकि एक वर्ष पहले इसी अवधि में यह 2.32 प्रतिशत था। हालांकि, बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात घटकर 14.34 प्रतिशत रह गया, जो पिछले साल 30 सितंबर को 19.21 प्रतिशत था।

Advertisement
First Published - October 25, 2024 | 6:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement