facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बांग्लादेश ने अदाणी पावर से पूरी बिजली आपूर्ति फिर शुरू करने को कहा

Advertisement

भुगतान विवाद और तकनीकी दिक्कतों के बाद बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड ने अदाणी पावर से 1,600 मेगावॉट की पूरी बिजली आपूर्ति बहाल करने की अपील की है।

Last Updated- February 11, 2025 | 10:20 PM IST
Adani Power Plant

बांग्लादेश ने अदाणी पावर से भारत के अपने 1,600 मेगावॉट के संयंत्र से आपूर्ति फिर से पूरी तरह शुरू करने के लिए कहा है। सर्दियों में कम मांग और भुगतान विवादों के कारण पिछले तीन महीने से अधिक समय तक बिक्री घटी रही थी और आपूर्ति आधी हो गई थी।

साल 2017 में तत्कालीन शेख हसीना सरकार के साथ अदाणी ने 25 साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे। कंपनी झारखंड के अपने 2 अरब डॉलर के संयंत्र से बिजली की आपूर्ति करती आ रही है। 800 मेगावॉट क्षमता की दो इकाइयों वाला यह संयंत्र विशेष रूप से बांग्लादेश को ही बिजली की बिक्री करता है।

भुगतान विवाद के कारण कंपनी ने 31 अक्टूबर को बांग्लादेश को अपनी आपूर्ति आधी कर दी थी। उस समय बांग्लादेश भी विदेशी मुद्रा की किल्लत से जूझ रहा था। लिहाजा 1 नवंबर से संयंत्र में शट डाउन करके इसे 42 फीसदी क्षमता पर चलाया जा रहा था। इसके बाद बांग्लादेश ने अदाणी से कहा कि वह आधी बिजली ही सप्लाई करे। सरकारी कंपनी बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड (बीपीडीबी) ने कहा कि वह बकाया राशि चुकाने के लिए अदाणी को हर माह 8.5 करोड़ डॉलर का भुगतान कर रहा है और अब उसने कंपनी को दूसरी इकाई से आपूर्ति फिर शुरू करने के लिए कहा है।

बीपीडीबी के चेयरपर्सन मोहम्मद रेजाउल करीम ने कहा कि हमारी आज की आवश्यकता के अनुसार उन्होंने दूसरी इकाई को सिंक्रोनाइज़ करने की योजना बनाई है, लेकिन काफी ज्यादा कंपन के कारण ऐसा नहीं हो पाया। उन्होंने कुछ तकनीकी समस्याओं का जिक्र करते हुए रॉयटर्स को बताया कि इस वजह से यूनिट सोमवार को फिर से शुरू नहीं हो पाई।

उन्होंने कहा कि अभी हम हर महीने 8.5 करोड़ डॉलर का भुगतान कर रहे हैं। हम ज्यादा भुगतान की कोशिश कर रहे हैं और हमारा इरादा बकाया कम करने का है। अब अदाणी के साथ कोई बड़ा मसला नहीं रह गया है।
बीपीडीबी और अदाणी के अधिकारियों की मंगलवार को मुलाकात मंगलवार को होनी थी ताकि उनके बीच हालिया बैठक में उभरे विभिन्न मसलों का समाधान किया जा सके।

Advertisement
First Published - February 11, 2025 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement