facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bank of Baroda Q3 results: नेट प्रॉफिट 19% बढ़कर 4,579 करोड़ रुपये पर, इंटरेस्ट इनकम में भी इजाफा

Advertisement

बैंक ने बुधवार को बताया कि 2023-24 की तीसरी तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट 19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,579 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Last Updated- January 31, 2024 | 3:18 PM IST
bob, Bank of Baroda

Bank of Baroda Q3 results: पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ़ बरोदा (Bank of Baroda) ने चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के फाइनेंशियल नतीजों का ऐलान कर दिया है।

बैंक ने बुधवार को बताया कि 2023-24 की तीसरी तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट 19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,579 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले की इसी तिमाही में बैंक ने 3,852.7 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

नेट इंटरेस्ट इनकम में भी इजाफा

बैंक ऑफ बरोदा (Bank of Baroda) की नेट इंटरस्ट इनकम में भी इजाफा हुआ है और यह अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर बढ़कर 28,605 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 23,540 करोड़ रुपये थी।

बैंक ऑफ बरोदा की इनकम बढ़ी

बैंक ऑफ बरोदा ने शेयर बाजार को बताया कि पिछलीतिमाही के दौरान उसकी कुल इनकम बढ़कर 31,416 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 27,092 करोड़ रुपये थी।

दिसंबर, 2023 के अंत तक बैंक की ग्रॉस एनपीए (NPA) घटकर ग्रॉस ऋण का 3.08 प्रतिशत रह गईं, जो एक साल पहले 4.53 प्रतिशत थीं। इसी तरह, नेट एनपीए भी सालाना आधार पर 0.99 प्रतिशत से घटकर 0.70 प्रतिशत रह गया है।

हालांकि, बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात (capital adequacy ratio) दिसंबर, 2022 के अंत में 14.93 प्रतिशत के मुकाबले घटकर दिसंबर, 2023 में 14.72 प्रतिशत हो गया।

Advertisement
First Published - January 31, 2024 | 3:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement