facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bank of Baroda Q4 Results: मुनाफे में 11.2% की बढ़ोतरी, चौथी तिमाही में कमाए ₹5,616 करोड़

Advertisement

बैंक ऑफ बड़ौदा का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 11.2% बढ़कर ₹5,616 करोड़ हो गया है। रिटेल और एमएसएमई लोन में बैंक ने शानदार बढ़त दर्ज की है

Last Updated- May 08, 2026 | 9:56 PM IST
bank of baroda
फोटो क्रेडिट: Shutterstock

वित्त वर्ष 2026 की जनवरी-मार्च तिमाही (वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही) में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 11.2 प्रतिशत बढ़कर 5,616 करोड़ रुपये हो गया है। लेकिन इस दौरान बैंक के गैर ब्याज आय में गिरावट आई है।

इस तिमाही में बैंक की गैर-ब्याज आय सालाना आधार पर 16.2 प्रतिशत घटकर 3,967 करोड़ रुपये रह गई। बैंक की शुद्ध ब्याज आय (अर्जित ब्याज और खर्च किए गए ब्याज के बीच का अंतर) सालाना आधार पर 8.7 प्रतिशत बढ़कर 12,494 करोड़ रुपये हो गई। बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में घटकर 3.08 प्रतिशत रह गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 3.16 प्रतिशत था। 

बैंक की क्रेडिट लागत वित्त वर्ष 2025 की  चौथी तिमाही के 0.44 प्रतिशत की तुलना में वित्त वर्ष 2026 की  चौथी तिमाही में बढ़कर 0.76 प्रतिशत हो गई, जिसका कारण इस तिमाही के दौरान बैंक द्वारा किया गया 1500 करोड़ रुपये का फ्लोटिंग प्रोविजन था।

वित्त वर्ष 2026 में पूरे साल के दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा का शुद्ध मुनाफा 2.2 प्रतिशत बढ़कर 20,021 करोड़ रुपये रहा है।

 बैंक के घरेलू ऋण 31 मार्च, 2026 तक सालाना आधार पर 14.5 प्रतिशत बढ़कर 11.69 लाख करोड़ रुपये हो गया। इनमें से रिटेल सेग्मेंट सालाना आधार पर 17.9 प्रतिशत बढ़कर लगभग 3.03 लाख करोड़ रुपये हो गया, कॉरपोरेट ऋण सालाना आधार पर 11.2 प्रतिशत बढ़कर 4.57 लाख करोड़ रुपये और एमएसएमई ऋण 15.6 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.60 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

बैंक को उम्मीद है कि वह हाल ही में घोषित ईसीएलजीएस 5.0 योजना के तहत 12,000 करोड़ रुपये से अधिक ऋण देगा।  

बैंक के  प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी (एमडी और सीईओ) देवदत्त चांद ने नतीजों के बाद मीडिया से बातचीत में कहा, ‘हमारे एमएसएमई ऋण का आकार लगभग 1,60,000 करोड़ रुपये है, जिसमें से 55-60 प्रतिशत कार्यशील पूंजी है। इसके आधार पर इसका 20 प्रतिशत हिस्सा यानी 12,000 करोड़ रुपये से अधिक  हम ईसीएलजीएस की वजह से बांटने की उम्मीद कर रहे हैं।’

Advertisement
First Published - May 8, 2026 | 9:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement