facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bank of Maharashtra Q3 Results: मुनाफे में 34% का तगड़ा इजाफा, कमाई बढ़कर 5,851 करोड़ हुई

Advertisement

Bank of Maharashtra ने पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 775 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

Last Updated- January 16, 2024 | 1:40 PM IST
Bank of Maharashtra Q1 Results 2024: Net profit increased by 47 percent, the bank got interest of Rs 5,875 crore Bank of Maharashtra Q1 Results 2024: 47 फीसदी बढ़ा नेट मुनाफा, बैंक को मिला 5,875 करोड़ रुपये का इंट्रेस्ट

Bank of Maharashtra Q3 Results: पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOM) ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी (अक्टूबर-दिसंबर) तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। बैंक के मुनाफे में शानदार वृद्धि हुई है और 34 प्रतिशत बढ़कर 1,036 करोड़ रुपये रहा।

बता दें कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) ने पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 775 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

बीओएम ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल इनकम बढ़कर 5,851 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 4,770 करोड़ रुपये थी।

यह भी पढ़ें: Jio Financial Services Q3 results: अंबानी की कंपनी का मुनाफा आधे से ज्यादा घटा, आखिर क्यों आई ये नौबत?

ब्याज से 5,171 करोड़ रुपये की कमाई

इस दौरान बैंक ने 5,171 करोड़ रुपये की ब्याज आय अर्जित की, जबकि 2022-23 की इसी अवधि में यह 4,129 करोड़ रुपये थी। बैंक सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (NPA) को एक साल पहले के 2.94 प्रतिशत से घटाकर ग्रॉस डेब्ट 2.04 प्रतिशत करने में सक्षम रहा।

इसी तरह शुद्ध एनपीए या डूबा कर्ज पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के अंत में 0.47 प्रतिशत से घटकर 0.22 प्रतिशत पर आ गया।

Advertisement
First Published - January 16, 2024 | 1:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement