facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Byju’s के खिलाफ होगी दिवाला कार्यवाही, NCLAT के आदेश पर SC ने लगाई रोक

Advertisement

Byju's: मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि बायजू द्वारा BCCI को भुगतान किए गए 158 करोड़ रुपये एक अलग एस्क्रो खाते में रखे जाएंगे।

Last Updated- August 14, 2024 | 2:09 PM IST
Byju's
Representative image

मुश्किलों से घिरे एडटेक फर्म बायजू (Byju’s) को बड़ा झटका लगा है।  सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार, 14 अगस्त को  NCLAT के उस आदेश पर रोक लगा दी जिसने बायजू और BCCI के बीच निपटान की अनुमति दी थी।

मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि बायजू द्वारा BCCI को भुगतान किए गए 158 करोड़ रुपये एक अलग एस्क्रो खाते में रखे जाएंगे।

अमेरिका स्थित ग्लास ट्रस्ट, जो बायजू की समूह कंपनी के कुछ लेनदारों का प्रतिनिधित्व करता है, ने 7 अगस्त को सर्वोच्च न्यायालय में एक अपील दायर की थी। यह अपील अपीलीय न्यायाधिकरण के उस फैसले को चुनौती देने के लिए की गई थी, जिसमें बायजू और BCCI को एक भुगतान मामले का निपटारा करने की अनुमति दी गई थी।

एनसीएलएटी ने गत दो अगस्त को बीसीसीआई के साथ बायजू के 158.9 करोड़ रुपये के बकाया समझौते को मंजूरी दे दी थी। अधिकरण ने बायजू के खिलाफ दिवालिया कार्यवाही को भी रद्द कर दिया था, जिससे कंपनी पर बायजू रवींद्रन का नियंत्रण एक बार फिर स्थापित होने की संभावना बढ़ गई थी।

Advertisement
First Published - August 14, 2024 | 1:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement