facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bank’s exposure to Adani Group: अदाणी ग्रुप को कर्ज से बैंकों की ऋण गुणवत्ता पर असर नहीं- मूडीज

Advertisement
Last Updated- February 07, 2023 | 8:09 PM IST
Gautam Adani

साख तय करने वाली एजेंसी मूडीज ने मंगलवार को कहा कि अदाणी समूह की कंपनियों को बैंकों का कर्ज इतना अधिक नहीं है कि उनकी ऋण गुणवत्ता को प्रभावित कर सके।

मूडीज इंवेस्टर सर्विस ने एक बयान में कहा कि अदाणी समूह को कर्ज देने के मामले में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक निजी बैंकों से कहीं आगे हैं लेकिन ज्यादातर बैंकों के कुल ऋण वितरण में अदाणी समूह की हिस्सेदारी एक फीसदी से भी कम है।

इस संदर्भ में मूडीज ने कहा, ‘बैंकों का जोखिम बढ़ सकता है अगर अदाणी समूह बैंकों से लिए गए कर्ज पर अधिक निर्भर हो जाता है।’ अमेरिकी निवेश शोध फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की प्रतिकूल रिपोर्ट आने के बाद से अदाणी समूह के शेयरों में तगड़ी गिरावट आई है। इसकी वजह से भारतीय बैंकों की तरफ से समूह को दिए गए कर्ज को लेकर भी आशंका जताई जाने लगी है।

मूडीज ने कहा है कि भारतीय बैंकों के कर्ज को लेकर भले ही जोखिम कम है लेकिन मौजूदा घटनाक्रम की वजह से अदाणी समूह को अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिलने वाले वित्त में गिरावट आ सकती है। अदाणी समूह ने कहा है कि उसके कर्ज का बड़ा हिस्सा विदेश से आया है।

यह भी पढ़ें : Adani Row: LIC ने सरकार से कहा, निवेश करते समय तय नियमों का सख्ती से करती है पालन

रेटिंग एजेंसी को उम्मीद है कि भारतीय बैंकों के कंपनियों को दिए गए कर्ज की गुणवत्ता कुल मिलाकर स्थिर बनी रहेगी। उसने कहा, ‘पिछले कुछ वर्षों में कंपनियों ने आम तौर पर अपने कर्ज को कम किया है। यह बैंकों के कॉरपोरेट कर्ज खाते में मध्यम वृद्धि से परिलक्षित भी होता है…।’

Advertisement
First Published - February 7, 2023 | 8:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement