facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बेरिंग्स पीई, क्रिसकैपिटल ने HDFC क्रेडिला की बड़ी हिस्सेदारी खरीदी

Advertisement

कंपनी की 90 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण 9,060 करोड़ रुपये में हुआ

Last Updated- June 20, 2023 | 10:23 PM IST
HDFC
BS

प्राइवेट इक्विटी कंपनियां बेरिंग्स और क्रिसकैपिटल ऐंड एसोसिएट्स एजुकेशन लोन देने वाली कंपनी HDFC क्रेडिला फाइनैंशियल सर्विसेज लिमिटेड की 90 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण HDFC लिमिटेड से 9,060 करोड़ रुपये में करेगी।

HDFC ने स्टॉक एक्सचेंजों को भेजी सूचना में कहा है, कॉरपोरेशन ने 19 जून 2023 को प्रस्तावित विनिवेश/करीब 13.29 करोड़ शेयरों की बिक्री (जो HDFC क्रेडिला की कुल जारी व चुकता पूंजी का करीब 90 फीसदी है) की है।

इसके खरीदार हैं कोपोवूर्न बीवी (जो बेरिंग्स प्राइवेट इक्विटी एशिया ईक्यूटी ग्रुप का हिस्सा है) और मोस इन्वेस्टमेंट्स, डेफाटी इन्वेस्टमेंट्ट होल्डिंग्स व इनफिनिटी पार्टनर्स को किया है, जो क्रिस कैपिटल ग्रुप का हिस्सा है।

प्रस्तावित लेनदेन नियामकीय मंजूरी समेत सभी शर्तों के पूरा होने के 15 दिन के भीतर या पक्षकारों के बीच आपसी सहमति से तय तारीख पर पूरा हो सकता है। HDFC ने कहा, इस संबंध में लंबी तारीख 31 मार्च, 2024 है।

अप्रैल 2023 में भारतीय रिजर्व बैंक ने HDFC को HDFC क्रेडिला में अपनी हिस्सेदारी HDFC बैंक संग विलय की प्रभावी तारीख के बाद के दो साल के भीतर घटाकर 10 फीसदी पर लाने की सलाह दी थी।

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के मुताबिक, HDFC क्रेडिला की लोनबुक 31 मार्च, 2023 को बढ़कर 15,298 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 8,838 करोड़ रुपये थी।

महामारी के दौरान लॉकडाउन में कंपनी का ऋण वितरण वित्त वर्ष 21 में प्रभावित हुआ था, हालांकि वित्त वर्ष 22 में यह बढ़कर 4,309 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 23 में 7,992 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

मार्च 2023 में कंपनी का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 20.4 फीसदी था। कंपनी ने पूंजी में मजबूती के लिए HDFC लिमिटेड से वित्त वर्ष 23 में 800 करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी जुटाई। कंपनी का नेटवर्थ 2,435 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - June 20, 2023 | 9:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement