facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रिन्यूएबल एनर्जी में 2.5 अरब डॉलर लगाएगा बीसी जिंदल समूह

Advertisement

इस हालिया निवेश के जरिये समूह 5 गीगावॉट हरित ऊर्जा का पोर्टफोलियो बनाने की योजना बना रहा है। निवेश योजना में सौर उपकरण विनिर्माण की स्थापना भी शामिल है।

Last Updated- August 22, 2024 | 9:47 PM IST
Renewable energy

स्टील पाइप विनिर्माण क्षेत्र में सक्रिय बीसी जिंदल समूह ने नवीकरणीय क्षेत्र में 2.5 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की है। समूह की ओडिशा के अंगुल में 1.2 गीगावॉट ताप विद्युत संयंत्र के जरिये बिजली उत्पादन क्षेत्र में भी उपस्थिति है। इस हालिया निवेश के जरिये समूह 5 गीगावॉट हरित ऊर्जा का पोर्टफोलियो बनाने की योजना बना रहा है। निवेश योजना में सौर उपकरण विनिर्माण की स्थापना भी शामिल है।

इसके लिए समूह ने एक नई कंपनी जिंदल इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी (जेआईआरई) बनाई है। कंपनी ने बयान जारी कर कहा, ‘जेआईआरई का उद्देश्य कार्बन उत्सर्जन कम करने के साथ पर्यावरण की सुरक्षा बरकरार रखने के लिए सौर, पवन, हाइब्रिड और फर्म एवं डिस्पैचेबल नवीकरणीय ऊर्जा (एफडीआरई) के जरिये 5 गीगावॉट बिजली का उत्पादन करना है। इसके साथ ही जेआईआरई सौर मांग को पूरा करने के लिए पीवी सेल और मॉड्यूल भी बनाएगी। नवीकरणीय क्षेत्र में अत्याधुनिक पोर्टफोलियो तैयार करने के साथ यह बीसी जिंदल समूह के लिए बड़ा परिवर्तन है।’

साल 1952 में शुरू हुआ बीसी जिंदल समूह स्टील पाइप और पाइप फिटिंग्स का विनिर्माण करता है। पॉलिएस्टर फिल्म, बीओपीपी फिल्म, फोटोग्राफिक सामान, कोल्ड रोल्ड स्टील स्ट्रिप्स, गैल्वनाइज्ड शीट, मेटलाइज्ड फिल्म आदि के निर्माण में भी इसकी उपस्थिति है। बीसी जिंदल समूह के श्याम जिंदल ने कहा, ‘जैसा कि भारत का लक्ष्य साल 2030 तक 500 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता स्थापित करने का है, इसलिए इस खंड में जेआईआरई के प्रवेश से इस मिशन को बढ़ावा मिलेगा।’

Advertisement
First Published - August 22, 2024 | 9:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement