facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

5 साल में 1088% रिटर्न देने वाली Defence PSU को मिला ₹2,210 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों पर रखें नजर

Advertisement

BEL को मिला बड़ा डिफेंस कॉन्ट्रैक्ट, हेलिकॉप्टर्स की सुरक्षा बढ़ाएगा स्वदेशी तकनीक से बना सिस्टम

Last Updated- April 07, 2025 | 9:15 PM IST
HAL Share price

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने रक्षा मंत्रालय के साथ 2,210 करोड़ रुपये का करार साइन किया है। यह कॉन्ट्रैक्ट भारतीय वायुसेना के Mi-17 V5 हेलिकॉप्टर्स के लिए इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर (EW) सूट की सप्लाई को लेकर हुआ है। इस सिस्टम को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की CASDIC लैब ने पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से डिजाइन और डेवलप किया है। इसका निर्माण BEL करेगी, जो भारत की लीडिंग डिफेंस कंपनियों में से एक है।

हेलिकॉप्टर्स की ताकत बढ़ाएगा यह हाई-टेक सिस्टम

इस EW सूट में तीन महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजी शामिल हैं—रडार वॉर्निंग रिसीवर (RWR), मिसाइल अप्रोच वॉर्निंग सिस्टम (MAWS) और काउंटर मेजर डिस्पेंसिंग सिस्टम (CMDS)। इन उपकरणों की मदद से हेलिकॉप्टर दुश्मन के रडार या मिसाइल हमले को समय रहते पहचान सकता है और जल्दी से बचाव कर सकता है। इससे हेलिकॉप्टर के सुरक्षित रहने की संभावना बढ़ जाती है और मिशन को सफल बनाने में मदद मिलती है।

शेयर बाजार में हल्की गिरावट, लेकिन लॉन्ग टर्म में जबरदस्त रिटर्न

हालांकि सोमवार को BEL का शेयर BSE पर 2.48% की गिरावट के साथ ₹273.15 पर बंद हुआ। लेकिन लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए यह स्टॉक अब भी फायदे का सौदा साबित हुआ है। पिछले एक साल में शेयर ने 22%, दो साल में 176%, तीन साल में 250% और पिछले पांच सालों में 1088% का शानदार रिटर्न दिया है। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 1,99,666.61 करोड़ रुपये है, जो इसके मजबूत प्रदर्शन और भरोसे का संकेत देता है।

Advertisement
First Published - April 7, 2025 | 9:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement