facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Berger Paints की नजर, दोगुना रेवेन्यू पर

Advertisement
Last Updated- January 17, 2023 | 10:41 PM IST
Berger Paints
BS

देश की दूसरी सबसे बड़ी पेंट कंपनी बर्जर पेंट्स इंडिया (Berger Paints) अगले 5-6 वर्ष में 20,000 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद कर रही है। कंपनी को उम्मीद है कि वह वित्त वर्ष 23 की समाप्ति करीब 10,000 करोड़ रुपये के राजस्व के साथ करेगी।

कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी अभिजित रॉय ने कहा, ज्यादातर बढ़त देसी बाजार से आएगी। वित्त वर्ष 23 की पहली छमाही में बर्जर की परिचालन से कुल एकीकृत आय 5,430.62 करोड़ रुपये रही और रॉय ने कहा कि कंपनी इस वित्त वर्ष में 10,000 करोड़ रुपये के आंकड़े के पार निकलने की राह पर है। वित्त वर्ष 22 में बर्जर का कारोबार 8,826.37 करोड़ रुपये रहा था।

इस बढ़त की अगुआई बर्जर की विस्तार योजना करेगी। उत्तर प्रदेश में कंपनी जल्द ही अपना सबसे बड़ा संयंत्र शुरू करेगी। इसके बाद ओडिशा और पश्चिम बंगाल के पानागढ़ का नंबर है। रॉय ने कहा कि कंपनी ओडिशा में 40-50 एकड़ जमीन की तलाश कर रही है। ओडिशा में निवेश व विस्तार चरणों में होगा। शुरू में यह उत्तर प्रदेश से छोटा होगा, लेकिन और विस्तार की गुंजाइश रहेगी।

उत्तर प्रदेश में संयंत्र में 725 करोड़ रुपये के निवेश का अनुमान था और बाद में इसे बढढ़ाकर 1,015 करोड़ रुपये किया गया। यह मुख्य रूप से डेकोरेटिव सेगमेंट को सेवाएं देगा, ले​किन इसमें कंस्ट्रक्शन केमिकल व इंडस्ट्रियल भी होगा। बर्जर ने निवेशकों को दी प्रस्तुति में संकेत दिया कि संयंत्र में करीब 33 फीसदी क्षमता बढ़ोतरी हो सकेगी। उत्तर प्रदेश में निवेश मौके के लिए रोडशो के बाद रॉय ने कहा, यह एकीकृत संयंत्र है और यह अगले तीन साल की हमारी जरूरतें पूरी करेगी।

यह भी पढ़ें: आलमारी की तरह खुलेगा LG का यह डबल डोर फ्रिज, पुणे में शुरू हुई मैन्युफैक्चरिंग

रॉय ने कहा, ओडिशा व पानागढ़ का काम एक साथ किया जा सकता है। पानागढ़ में कंपनी ने कंस्ट्रक्शन केमिकल, रेजिन व इंडस्ट्रियल प्रॉडक्ट्स बनाने के लिए 30 एकड़ जमीन अधिग्रहीत की है। पश्चिम बंगाल में बर्जर के दो संयंत्र पहले से ही हैं। आगे कंपनी के प्रदर्शन पर रॉय ने कहा कि कच्चे माल की कीमतों में नरमी, मार्जिन में सुधार क्रमिक आधार पर देखने को मिलेगा। रॉय ने कहा कि चौथी तिमाही, तीसरी तिमाही से बेहतर रहेगी और वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही, वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही से बेहतर।

Advertisement
First Published - January 17, 2023 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement