facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

टेक्नोलॉजी बुनियादी ढांचे से परे, अब हम कंपनियों के लिए कारोबार बदलाव में भागीदार: Google Cloud

Advertisement

बेदी ने कहा, “यदि आप क्लाउड सेवाओं को एक खंड के रूप में देखते हैं, तो भारत गूगल के लिए सबसे तेज़ी से बढ़ने वाले देशों में से एक है।"

Last Updated- October 06, 2024 | 1:49 PM IST
Representative Image

प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल के लिए क्लाउड सेवा क्षेत्र में भारत सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है। गूगल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कंपनी अपनी पेशकश के माध्यम से कंपनियों के कारोबार बदलाव में साझेदार बनना चाहती है।

गूगल क्लाउड इंडिया के उपाध्यक्ष और भारत में प्रबंध निदेशक बिक्रम सिंह बेदी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि गूगल क्लाउड इंडिया को सार्वजनिक क्षेत्र से लेकर छोटे और मझोले कारोबार और स्टार्टअप और डिजिटल प्रौद्योगिकी पर आधारित कंपनियों तक सभी क्षेत्रों में अपनी पेशकश के लिए स्वीकार्यता मिल रही है।

बेदी ने कहा, “यदि आप क्लाउड सेवाओं को एक खंड के रूप में देखते हैं, तो भारत गूगल के लिए सबसे तेज़ी से बढ़ने वाले देशों में से एक है। यदि आप उन ग्राहकों को देखें जिनके साथ हम विभिन्न खंड में काम कर रहे हैं – सार्वजनिक क्षेत्र, एसएमबी (छोटे और मंझोले कारोबार), छोटी कंपनियां, मंझोली कंपनियां, बड़े उद्यम, स्टार्टअप, डिजिटल प्रौद्योगिकी पर आधारित कंपनियां… सभी क्षेत्रों में… हम कई हितधारकों के साथ काम कर रहे हैं जो अनिवार्य रूप से गूगल क्लाउड सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं और फिर समय के साथ, यह उपयोग क्रमिक रूप से बढ़ रहा है।”

क्लाउड अब उपयोग की जाने वाली प्रौद्योगिकियों में से एक से केन्द्रीय प्रौद्योगिकी बन गया है।

Advertisement
First Published - October 6, 2024 | 1:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement