facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

लागत किफायती सौदों पर BFSI और टेक क्षेत्रों का ज्यादा खर्च: रिशद प्रेमजी

Advertisement

BFSI विप्रो का सबसे बड़ा वर्टिकल है और वित्त वर्ष 2023 में कुल राजस्व में इसका करीब 35 प्रतिशत योगदान रहा

Last Updated- July 12, 2023 | 8:37 PM IST
Wipro Chairman Rishad Premji

आईटी सेवा प्रदाता विप्रो के चेयरमैन रिशद प्रेमजी ने बुधवार को कहा कि बैंकिंग, फाइनैंशियल सर्विस, और बीमा (BFSI) तथा प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में कंपनी के ग्राहक लागत-अनुकूल सौदों पर ज्यादा खर्च कर रहे हैं और कम जरूरी खर्च में कमी ला रहे हैं।

BFSI विप्रो का सबसे बड़ा वर्टिकल है और वित्त वर्ष 2023 में कुल राजस्व में इसका करीब 35 प्रतिशत योगदान रहा। वहीं प्रौद्योगिकी क्षेत्र का योगदान 11.4 प्रतिशत रहा।

प्रेमजी ने कंपनी की ऑनलाइन के माध्यम से आयोजित 77वीं सालाना आम बैठक में कहा, ‘पिछले साल वृहद आ​र्थिक परिवेश चुनौतीपूर्ण था और आगे भी बना रहेगा, भले ही महामारी दूर हो चुकी है, क्योंकि यूक्रेन युद्ध अपने दूसरे वर्ष में प्रवेश कर गया है और वै​श्विक ब्याज दरें लगातार ऊंची बनी हुई हैं। इन कारकों से खासकर वित्त वर्ष 2023 की दूसरी छमाही में ग्राहक खर्च प्रभावित हुआ।’

प्रेमजी ने कहा, ‘​हम इस बदलाव के लिए तैयार थे। वृद्धि के साथ साथ कुशलता, दोनों के संदर्भ में समाधानों के हमारे मजबूत पोर्टफोलियो से हमें तेजी से और स्थायी तौर पर बदलाव लाने में मदद मिली। मैं आपको यह बताकर बेहद उत्साहित हूं कि हमने वर्ष का समापन 28 प्रतिशत (वित्त वर्ष 2022 के मुकाबले) की मजबूत ऑर्डर बुकिंग वृद्धि के साथ किया।’

आर्टीफि​शियल इंटेलीजेंस (AI) विप्रो का मुख्य क्षेत्र रहेगा। उन्होंने कहा, ‘पिछले कई महीनों में आपने ध्यान दिया होगा कि एआई को लेकर चर्चाएं तेज हुई हैं, खासकर जेनरेटिव AI, Chatgpt को लेकर।’

Advertisement
First Published - July 12, 2023 | 8:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement