facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BharatPe के CEO सुहैल समीर दे सकते हैं इस्तीफा, लीडरशिप बदलने का प्लान बना रही कंपनी

Advertisement
Last Updated- January 03, 2023 | 10:21 AM IST
Suhail Sameer CEO Bharatpe

फिनटेक कंपनी भारतपे (BharatPe) के CEO यानी चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, सुहैल समीर जल्द ही कंपनी से अपना इस्तीफा दे सकते हैं। कंपनी के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर पर वित्तीय वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगने के बाद से सुहैल समीर ही कंपनी की अगुआई कर रहे थे।

सुहैल के इस्तीफे के बारे में जानकारी, इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति के हवाले से आई है। लाइवमिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी फिलहाल लीडरशिप को बदलने को लेकर तैयारी कर रही है। और संभव है कि इस मामले में इसी महीने कोई फैसला कंपनी की तरफ से लिया जाएगा।

बता दें, भारतपे में टाइगर ग्लोबल का निवेश है। कंपनी से अगल सुहैल का इस्तीफा होता है तो ये कंपनी के टॉप लेवल पर हो रहे इस्तीफों में एक और नाम जुड़ जाएगा।

कई बड़े अधिकारी दे चुके हैं इस्तीफा

कंपनी में बीते दिनों में कई अधिकारियों ने इस्तीफा दिया है। पिछले महीने तीन सीनियर एग्जीक्यूटिव्स- चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर विजय अग्रवाल, पोस्टपे हेड नेहुल मल्होत्रा और चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर (लेंडिंग और कंज्यूमर प्रोडक्ट्स) रजत जैन ने भी कंपनी से इस्तीफा दे दिया था।

कंपनी के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर निशीत शर्मा ने जून में इस्तीफा दे दिया था। और भारतपे के फाउंडिंग मेंबर्स में से एक सत्यम नैथानी ने भी जून में कंपनी छोड़ दी थी। जून में ही कंपनी की टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट डिवीजंस देख रहे कोलाडिया ने भी इस्तीफा दिया था।

Advertisement
First Published - January 3, 2023 | 9:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement