facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BharatPe Q2 Results: एबिटा घाटा घटकर 209 करोड़ रुपये रह गया, राजस्व 39 प्रतिशत बढ़ा

Advertisement

कंपनी के प्लेटफॉर्म के जरिये दिए गए ऋणों से औसत मर्चेंट लेंडिंग पोर्टफोलियो में पिछले साल के मुकाबले 40 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है।

Last Updated- October 16, 2024 | 7:46 PM IST
BharatPe intends to launch IPO in one and a half to two years, confident of profit in FY25 BharatPe का डेढ़-दो साल में IPO लाने का इरादा, FY25 में मुनाफे का भरोसा

BharatPe Q2 Results: फिनटेक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारतपे का संयुक्तत एबिटा घाटा वित्त वर्ष 24 में कम होकर 209 करोड़ रुपये रह गया। वित्त वर्ष 23 में उसने 826 करोड़ रुपये घाटा दर्ज किया था। गुरुग्राम की इस कंपनी का परिचालन राजस्व पिछले साल की तुलना में 39 प्रतिशत बढ़कर 1,426 करोड़ रुपये हो गया जो पहले 1,029 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने कहा कि सालाना आधार पर उसके नकदी व्यय में 85 प्रतिशत तक की कमी आई है। कंपनी के प्लेटफॉर्म के जरिये दिए गए ऋणों से औसत मर्चेंट लेंडिंग पोर्टफोलियो में पिछले साल के मुकाबले 40 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है।

भारतपे के मुख्य कार्य अधिकारी नलिन नेगी ने कहा, ‘वित्त वर्ष 2024 हमारे लिए उपलब्धि वाला रहा क्योंकि भारतपे अक्टूबर 2024 में एबिटा को लाभ में ले आई। साथ ही हमने वित्त वर्ष 24 में अपना नकदी व्यय खासा कम कर दिया तथा हम स्थायी और लाभदायक कारोबार बनाने की राह पर हैं।’

कंपनी ने कहा कि वह ऋण देने वाले अपने कारोबार का विस्तार करने और अपने मर्चेंट नेटवर्क के लिए पॉइंट-ऑफ-सेल (पीओएस) उपकरण, साउंडबॉक्स जैसी नई पेशकशों की शुरुआत करने तथा उपभोक्ता प्रधान कारोबार का विस्तार करने पर ध्यान देगी।

नेगी ने कहा, ‘हम अपने मिशन पर लगातार ध्यान केंद्रित करते रहे और वित्त वर्ष 2024 में पूरे भारत में ऑफलाइन व्यापारियों और एसएमई (छोटे और मझोल उद्यमों) के लिए ऋण की पहुंच को सक्षम किया।’

Advertisement
First Published - October 16, 2024 | 7:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement