facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bharti Airtel Q2FY25: शुद्ध मुनाफा 168% बढ़कर 3,593 करोड़ रुपये, ARPU 233 रुपये तक पहुंचा

Advertisement

Airtel का प्रति यूजर औसत राजस्व (ARPU) 10% बढ़कर 233 रुपये हो गया। यह Jio के 195.1 रुपये से काफी ज्यादा है।

Last Updated- October 28, 2024 | 5:51 PM IST
Bharti Airtel

Bharti Airtel का दूसरी तिमाही में मुनाफा दोगुने से ज्यादा बढ़ गया है। कंपनी ने दो साल में पहली बार टैरिफ बढ़ाया, जिससे प्रति यूजर औसत राजस्व (ARPU) में बढ़ोतरी हुई। जुलाई-सितंबर तिमाही में Bharti Airtel का शुद्ध मुनाफा 168% बढ़कर 3,593 करोड़ रुपये (427.49 मिलियन डॉलर) हो गया।

हालांकि, इस तिमाही में कंपनी को 854 करोड़ रुपये का एक बार का नुकसान भी हुआ, जो उसकी एक यूनिट के विदेशी मुद्रा नुकसान से जुड़ा था। यह नुकसान मुद्रा अवमूल्यन के कारण हुआ।

Airtel का प्रति यूजर औसत राजस्व (ARPU), जो टेलीकॉम कंपनियों के लिए एक अहम मापदंड होता है, 10% बढ़कर 233 रुपये हो गया। यह Jio के 195.1 रुपये से काफी ज्यादा है।

टैरिफ बढ़ोतरी के बाद यूजर संख्या में गिरावट

Bharti Airtel के मुनाफे में बढ़त होने के बावजूद, टैरिफ बढ़ने के बाद कुछ ग्राहक सस्ते विकल्पों की ओर चले गए। इससे कंपनी की यूजर संख्या 0.7% घटकर 30 सितंबर तक 407 मिलियन रह गई।

टैरिफ बढ़ोतरी से कंपनियों का मुनाफा बढ़ा

2021 के बाद से टेलीकॉम कंपनियों ने टैरिफ नहीं बढ़ाया था, लेकिन उन्होंने अपने नेटवर्क और तकनीक में भारी निवेश किया है। अब ये कंपनियां मार्केट शेयर की लड़ाई से हटकर मुनाफा बढ़ाने पर ध्यान दे रही हैं। इसी महीने Jio ने भी टैरिफ बढ़ने के बाद 23% मुनाफा दर्ज किया, जबकि Vodafone Idea के नतीजे आना बाकी हैं।

Bharti Airtel की वित्तीय स्थिति

दूसरी तिमाही में Bharti Airtel का राजस्व 12% बढ़कर 41,473 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का कुल खर्च भी 12% बढ़ा है। Airtel का ARPU 233 रुपये रहा, जो Jio के मुकाबले अधिक है।

नए सीईओ की नियुक्ति

Bharti Airtel ने घोषणा की है कि उनके मौजूदा COO शशवत शर्मा 1 जनवरी 2026 से कंपनी के नए सीईओ होंगे। Bharti Airtel के शेयर नतीजों से पहले सपाट बंद हुए। (रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - October 28, 2024 | 5:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement