facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bharti Airtel Q3 results: मुनाफा 91.5 फीसदी बढ़कर 1,588 करोड़ रुपये पर पहुंचा, आय में भी 20 फीसदी का इजाफा

Advertisement
Last Updated- February 07, 2023 | 6:30 PM IST
Bharti Airtel

निजी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का चालू वित्त वर्ष की तीसरी अक्टूबर-दिसंबर तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 91.5 फीसदी बढ़कर 1,588 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि इस दौरान उसकी कुल आय भी लगभग 20 फीसदी बढ़कर 35,804 करोड़ रुपये हो गई। यह वृद्धि उसके पूरे पोर्टफोलियो के सतत प्रदर्शन को दर्शाती है।

बयान में कहा गया है कि कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ (अपवाद वाली चीजों के बाद) तीसरी तिमाही में 91.5 फीसदी बढ़कर 1,588 करोड़ रुपये रहा। वहीं यह अपवाद वाली चीजों से पहले 147 फीसदी की बढ़त के साथ 1,994 करोड़ रुपये रहा।

भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक (MD) गोपाल विट्टल ने कहा कि कंपनी के विभिन्न कारोबार क्षेत्रों ने एक और तिमाही में सतत और प्रतिस्पर्धी वृद्धि हासिल की है। विट्टल ने कहा, ‘गुणवत्ता वाले ग्राहक हासिल करने की हमारी रणनीति की वजह से हमने तिमाही के दौरान 64 लाख 4G उपभोक्ता जोड़े हैं। तिमाही में हमारी प्रति ग्राहक औसत कमाई (ARPU) 193 रुपये रही है।’ पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का ARPU 163 रुपये रहा था।

उन्होंने कहा कि मार्च, 2024 तक कंपनी की 5G सेवाएं सभी कस्बों और महत्वपूर्ण ग्रामीण इलाकों तक पहुंच जाएंगी।

Advertisement
First Published - February 7, 2023 | 6:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement