facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bharti Airtel अपने श्रीलंका ऑपरेशन का डायलॉग एक्सियाटा के साथ करेगी विलय

Advertisement

Dialog Axiata के 1.7 करोड़ से अधिक और एयरटेल श्रीलंका के 50 लाख से अधिक ग्राहक हैं।

Last Updated- April 18, 2024 | 2:58 PM IST
Airtel Recharge Plan

दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) शेयर अदला-बदली सौदे के जरिए अपने श्रीलंका ऑपरेशन का डायलॉग एक्सियाटा (Dialog Axiata) के साथ विलय करेगी। संयुक्त बयान में यह जानकारी दी गई। वित्त वर्ष 2022-23 में एयरटेल श्रीलंका का कारोबार 294 करोड़ रुपये था। यह भारती एयरटेल के कुल कारोबार का 0.21 प्रतिशत था।

दोनों कंपनियों के बीच हुई शेयरों की अदला-बदली

बयान में कहा गया, ‘‘ डायलॉग एक्सियाटा पीएलसी, एक्सियाटा ग्रुप बरहाद (एक्सियाटा) और भारती एयरटेल लिमिटेड ने श्रीलंका में अपने परिचालन को संयोजित करने के लिए एक निश्चित समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।’’

इसमें कहा गया, समझौते के तहत श्रीलंका स्थित दूरसंचार कंपनी डायलॉग एयरटेल श्रीलंका में जारी किए गए शेयरों में से 100 प्रतिशत का अधिग्रहण करेगा। इसकी एवज में डायलॉग, भारती एयरटेल को साधारण वोटिंग शेयर जारी करेगा, जो शेयर अदला-बदली के माध्यम से डायलॉग के कुल जारी किए गए शेयर का 10.355 प्रतिशत होगा।

Also read: Tata Motors तमिलनाडु के नए प्लांट में करेगी Jaguar Land Rover की मैन्युफैक्चरिंग, शेयरों का क्या हाल

एयरटेल श्रीलंका ने 2009 में श्रीलंका में कमर्शियल ऑपरेशन शुरू किया

एयरटेल श्रीलंका ने 2009 में श्रीलंका में कमर्शियल ऑपरेशन शुरू किया था। डायलॉग की शुरुआत श्रीलंका में 17 अगस्त 1993 को की गई थी। एक्सियाटा ग्रुप बरहाद प्रबंध निदेशक विवेक सूद ने कहा कि डायलॉग और एयरटेल श्रीलंका के बीच विलय एक्सियाटा की बाजार समेकन तथा लचीलेपन की रणनीति के अधीन है। डायलॉग एक्सियाटा के 1.7 करोड़ से अधिक और एयरटेल श्रीलंका के 50 लाख से अधिक ग्राहक हैं।

Advertisement
First Published - April 18, 2024 | 2:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement